Google, Vivo, Xiaomi: अगस्त में लॉन्च होंगे ये 7 बड़े स्मार्टफोन्स, खरीदने से पहले चेक करें ये लिस्ट

गूगल से लेकर शाओमी तक, अगस्त महीने में कई बड़़े स्मार्टफोन्स लॉन्च होने हैं. अगर आप भी फोन खरीदने की तैयारी में हैं तो इन स्मार्टफोन्स के बारे में जरूर जान लें. ये सभी फोन इसी महीने लॉन्च होंगे.

Advertisement
अगस्त में कुछ बड़े स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं अगस्त में कुछ बड़े स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए खास रहने वाला है. इस महीने बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम हर कैटेगरी में कई नए फोन लॉन्च होने वाले हैं. Google, Xiaomi, Vivo, POCO, Samsung और दूसरी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं. ऐसे में अगर आपका पुराना फोन ठीक काम कर रहा है, तो कुछ दिन इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है. 

Advertisement

सबसे ज्यादा चर्चा Google Pixel 11 Series की है. गूगल ने 12 अगस्त को अपने Made by Google इवेंट की तारीख तय कर दी है. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे मॉडल आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फोन में नया Tensor G6 प्रोसेसर, Android 17 और कई नए AI फीचर मिल सकते हैं. कीमत पिछले Pixel मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Flipkart फ्रीडम सेल का बड़ा धमाका! स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Xiaomi भी Redmi Note 17 Series लॉन्च करने की तैयारी में है. भारत में इसकी लॉन्च डेट 6 अगस्त बताई जा रही है. इस सीरीज में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और नया Snapdragon प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. Redmi Note सीरीज हमेशा से भारत में काफी लोकप्रिय रही है, इसलिए इस फोन का भी काफी इंतजार किया जा रहा है. 

Advertisement

Vivo भी अपने S सीरीज की वापसी कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo S2 अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, OLED डिस्प्ले और कैमरे पर खास फोकस देखने को मिल सकता है. कंपनी ने फोन का डिजाइन पहले ही टीज कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart सेल में बंपर ऑफर, आधी कीमत पर सामान

अगर आपका बजट कम है, तो POCO M8 Power भी एक अच्छा विकल्प बन सकता है. यह फोन 4 अगस्त को लॉन्च होगा. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. 

Samsung भी अगस्त में नया Galaxy F70 Pro ला चुका है. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में Infinix और iQOO के नए फोन आने की भी चर्चा है. यानी अगस्त में लगभग हर कीमत पर नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं. 

अगर आपका फोन अभी ठीक चल रहा है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है. इस महीने लॉन्च होने वाले नए मॉडल आने के बाद आपको ज्यादा ऑप्शन्स मिलेंगे. साथ ही पुराने फोन की कीमत भी कम हो सकती है, जिससे आपको बेहतर डील मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »