Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Flipkart ने सुपर फ्लैश संडे सेल की घोषणा की है. इस दौरान 5 नए स्मार्टफोन्स को फ्लैश सेल में रखा जाएगा. ये स्मार्टफोन्स Redmi K20 Pro, Redmi K20, Realme X, Realme 3i और Redmi 7A होंगे. ये फोन्स फ्लैश सेल में 28 जुलाई यानी रविवार को सेल में उपलब्ध होंगे. रविवार को इनकी बिक्री 12pm IST से शुरू होगी. फ्लिपकार्ट की ओर से सेल के दौरान कम कीमत में कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान्स भी दिए जाएंगे. ये फोन्स स्टॉक खत्म होने तक उपलब्ध रहेंगे.

Advertisement

रिलायंस जियो ने Jio Saarthi नाम के एक नए डिजिटल असिस्टेंट को लॉन्च किया है. ये असिस्ट मायजियो ऐप में उपलब्ध रहेगा. Jio Saarthi एक वॉयस बेस्ड असिस्टेंट है, इसे इसलिए बनाया गया है ताकि ग्राहकों को अपना नंबर रिचार्ज करने में आसानी हो. जियो सारथी मायजियोऐप में एंड्रॉयड और ios दोनों के लिए 27 जुलाई यानी आज से ही उपलब्ध होगा.

Vivo के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Z1 Pro को लॉन्च के बाद से अब तक फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जा रहा था. हालांकि अब कंपनी ने इसे ओपन सेल में उपलब्ध कराया है. Z1 Pro को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के बाद से ही इसे समय-समय पर फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता रहा है.

Advertisement

Xiaomi ने भारत में अपने पॉपुलर Mi TV मॉडलों की कीमत हमेशा के लिए घटा दी है. Mi LED TV 4A Pro के 32-इंच और 43-इंच और Mi LED TV 4C Pro के 32-इंच मॉडल को अब पहले से घटी हुई कीमत में फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन और शाओमी की वेबसाइट से खरीजा जा सकेगा. ये स्मार्ट Mi TV मॉडल्स भारत में काफी पॉपुलर हैं. मई 2019 तक कंपनी ने इनके 20 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली है.

JBL LIVE200BT Wireless in-Ear Neckband Headphones Review: पिछले महीने JBL ने भारत में पांच लाइव सीरीज के हेडफोन्स को लॉन्च किया था. इनमें से एक नेकबैंड पैटर्न वाला इन-ईयर हेडफोन- JBL Live 200BT था. इसकी कीमत कंपनी ने 5,299 रुपये रखी थी. हालांकि अभी इसे 3,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. हमने इसका इस्तेमाल किया है और अब हम इसका रिव्यू आप तक पहुंचाने जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement