अब जख्मों पर बंधेगा स्मार्ट बैंडेज का मरहम

आने जा रहा है ऐसा बैंडेज जो मरीजों के भरते जख्म का रखेगा ख्याल, चिकित्सा की दिशा में टेक्नोलॉजी के जरिए निभाएगा अहम रोल...

Advertisement
Representational image Representational image

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

अगले 12 महीने के भीतर एक ऐसी टेक्नोलॉजी मार्केट में दस्तक दे सकती है जिससे ये पता कर पाना आसान हो जाएगा कि आपके जख्म कितने भरे हैं.

ये रचनात्मक तकनीक स्वानसी यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज द्वारा तैयार किया जा रहा है. वो एक बनाने की कोशिश में है जिसके अंदर ट्रैकिंग डिवाइस डाला जा सके. ये सेंसर आपके जख्मों के भरने की मॉनिटरिंग करेंगे और ये जानकारी डॉक्टर को दी जाएगी ताकी वो अपने मरीज का इलाज बिना किसी मुलाकात के भी कर सकें.

Advertisement


इस बैंडेज का उपयोग कर डॉक्टर को रियल टाइम में डेटा भेजे जाने के लिए की भी जरुरत है. ताकी डॉक्टर सही सही इलाज सुनिश्चित कर सकें. इसके साथ ही ये मरीज के लोकेशन की जानकारी भी देगा. इसके लिए 5G हब की भी टेस्टिंग की जा रही है. इस बैंडेज की टेस्टिंग से सही जानकारी लेने के लिए हेल्थ सेंटर की भी मदद ली जा रही है.


इस तरह के बैडेंज के बारे में पहले भी सुनने में आया है. स्वास्थ्य की दिशा में किए जा रहे ये सराहनीय कदम भविष्य में मरीजों के बेहतरी के बिल्कुल काम में लाए जाएंगे, जिससे मरीजों को जल्दी से ठीक होने में मदद मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement