कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2015 के दौरान सैमसंग ने विंडोज 10 बेस्ड अपहना पहला Galaxy Tab Pro S पेश किया था. कंपनी ने मलेशिया के क्वालालंपुर में Forum 2016 इवेंट में इस टैब को अप्रैल में भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है.
इस ड्यूल कोर M चिपसेट लगा है जिसकी स्पीड 2.2GHz होगी. इसमें 4GB रैम और 128GB सॉलिड स्टेट स्टोरेज होगा जिसे 256GB वैरिएंट में भी खरीदा जा सकेगा.
इसकी 12 इंच की स्क्रीन सुपर AMOLED है जिसका रिजोलुशन 2,560X1,440 है. यह इसके वीडियो एक्सपीरिएंस को बेहतर करेगा. इसमें फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है.
यह टैब सर्फेस प्रो और iPad Pro 4 से भी पतला है और इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इसमें 5,200mAh की दमदार बैट्री लगी है जो अच्छा बैकअप देने में मददगार होगी.
सीईएस 2016 में लॉन्च हुए बिक्री फरवरी महीने से शुरू होनी है. फिलहाल इसकी कीमतों की जानकारी नहीं दी गई है. भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला यहां हाल ही में लॉन्च हुए Google Pixel C और Surface Pro 4 से होने की उम्मीद है.
मुन्ज़िर अहमद