फेसबुक ने न्यूज पब्लिकेशन्स और सेलेब्रिटिज के साथ किया अरबों का कॉन्ट्रैक्ट

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक लाइव वीडियो स्ट्रीम करने के लिए मीडिया कंपनियों और कुछ हस्तियों को करोड़ों रुपये अदा करती है.

Advertisement
फेसबुक वीडियो कंटेंट पर दे रहा है ज्यादा ध्यान फेसबुक वीडियो कंटेंट पर दे रहा है ज्यादा ध्यान

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक लाइव वीडियोज को लेकर काफी गंभीर है. माना जा रहा है कि यूट्यूब से टक्कर लेने के लिए फेसबुक ऐसा कर रहा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक कंपनी लाइव वीडियोज के लिए अगले साल तक लगभग 50 मिलियन डॉलर खर्च कर रही है

इसके लिए फेसबुक ने सेलेब्रिटिज और पब्लिशर्स से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए 140 कॉन्ट्रैक्ट्स किए हैं. यानी कंपनी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल मीडिया पब्लिकेशन्स और सेलेब्रिटिज को औसतन 35 हजार डॉलर (लगभग 2.36 करोड़ रुपये) देने की तैयारी में है. 

Advertisement

हालांकि यह पहले से साफ था कि फेसबुक और सेलेब्रिटिज को लाइव स्ट्रीम वीडियो के लिए पैसे देती है. लेकिन अब उनमें से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मीडिया कंपनियों और हस्तियों की लिस्ट भी आ गई है.

इन्हें फेसबुक देगा सबसे ज्यादा पैसे!
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक फेसबुक इन मीडिया पब्लिशर्स को लाइव वीडियो बनाने के लिए सबसे ज्यादा पैसे देता है. इनमें सीएनएन, न्यू यॉर्क टाइम्स, बजफीड, वॉक्स और मैशेबेल जैसे टॉप पर हैं. इन्हें अगले एक साल में फेसबुक लगभग 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा देगी.

भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा को भी मिलेंगे पैसे!
रिपोर्ट के मुताबिक बनाने के लिए ज्यादा पैसे पाने वालों में टॉप पर कॉमेडियन केविन हैर्ट, शेफ गॉर्डन रैमजी और लेखक दीपक चोपड़ा जैसी मशहूर हस्तियों के नाम भी शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »