फेसबुक मैसेंजर के डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिले नए फीचर्स

फेसबुक मैसेंजर लगातार पॉपुलर हो रहा है और कंपनी इसमें नए बदलाव भी कर रही है. ये हैं इस मैसेंजर में किए गए नए बदलाव, जानिए आपके लिए हैं कितने खास.

Advertisement
Faccebook Messenger Faccebook Messenger

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2016,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

व्हाट्सएप की तरह फेसबुक मैसेंजर में भी लगातार बदलाव होते रहते हैं. हाल ही में इसमें मोबाइल एसएमएस मैसेजिंग फीचर भी ऐड किया गया है. अब कंपनी ने चैटिंग को और दिलचस्प बनाने के लिए इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं.

मैसेंजर में होम टैब, बर्थडे और फेवरेट सेक्शन जोड़े गए हैं. इसके नए यूजर इंटरफेस में स्क्रीन के टॉप पर रिसेंट मैसेज दिखेंगे. इसके बाद आपको फेवरेट सेक्शन मिलेगा, इसमें आप जिन से ज्यादा चैटिंग करते हैं उनके चैट्स होंगे.

Advertisement

बर्थडे सेक्शन में दोस्तों के बर्थडे के बारे में बताया जाएगा और जिसका बर्थडे होगा उन्हें विश करने के लिए कहा जाएगा. कंपनी के मुताबिक यह अपडेट फेसबुक मैसेंजर में जरूरी जानकारियों को आसान बनाने के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं.

कंपनी के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक मैसेंजर एप के टॉप में क सर्च बार होगा जो फेसबुक मोबाइल सर्च का रिजल्ट दिखाएगा. इसके अलावा कंपनी का मानना है कि ऐसे फीचर्स दूसरे मैसेजर एप में नहीं हैं जिसकी वजह से लोगों को अब काफी आसानी होगी.

नए अपडेट को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यानी आप गूगल प्ले स्टोर में जा कर मैसेंजर एप को अपडेट कर लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement