मार्क जकरबर्ग और एफबीआई के डायरेक्टर लैपटॉप के वेबकैम पर लगाते हैं टेप

मार्क जकरबर्ग और अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी के एफबीआई के डायरेक्टर अपने लैपटॉप के वेबकैम पर टेप लगा कर रखते हैं. जानिए इसके पीछे की वजह.

Advertisement
जकरबर्ग ने पोस्ट की फोटो जकरबर्ग ने पोस्ट की फोटो

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2016,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक अपने प्रोफाइल से एक फोटो पोस्ट की है. उन्होंने इंस्टाग्राम के 500 मिलियन मंथली यूजर्स के बारे में लोगों को बताने के लिए एक पोस्ट किया है जिसमें वो कार्डबोर्ड के बने इंस्टाग्राम के लेआउट में बैठे हैं.

इस फोटो में उनका वर्क डेस्क दिख रहा है जहां उनका लैपटॉप रखा है. इस लैपटॉप के वेबकैम और माइक जैक में टेप चिपके हुए हैं. को जूम कर के इसकी बारीकियों को समझना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि उन्होंने हैकर्स से बचने के लिए वेबकैम और माइक जैक में टेप लगा रखा है.

Advertisement

FBI के डायरेक्टर भी लगाते हैं वेबकैम पर टेप
आपको बता दें कि ऐसा करने वाले सिर्फ मार्क जकरबर्ग ही नहीं, बल्कि जेम्स कोमी भी ऐसा करते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो स्मार्ट हैकर्स से बचने के लिए अपने पर्सनल लैपटॉप के वेबकैम पर टेप लगा कर काम करते हैं.

स्नोडेन के मुताबिक ऐसा सरकारी एजेंसियां करती हैं
हालांकि किसी हैकर्स का लैपटॉप के जैक तक पहुंचना काफी मुश्किल माना जाता है. लेकिन एनएसए के पूर्व कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन के मुतिक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलैंस और हैकिंग के लिए सरकार की एजेंसियां किसी के लैपटॉप को के वेबकैम को रिमोटली यूज करती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement