ASUS ROG ने 94,990 रुपये में नया गेमिंग लैपटॉप उतारा

गेम लवर्स के लिए Asus ने ROG सीरीज के का नया गेमिंग लैपटॉप Strix GL553 लॉन्च किया है.जानिए क्या हैं इसके बाकी फीचर्स...

Advertisement
ROG Strix GL553 ROG Strix GL553

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

रिपब्लिक ऑफ गेमर (ROG) सीरीज के तहत ताइवान इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ASUS ने गुरुवार को नया गेमिंग लैपटॉप ROG Strix GL553 लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत 94,990 रुपये रखी गई है.


GL553 की स्क्रीन 15.6 इंच की है और इसका को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसमें ASUS Aura के साथ चार अलग-अलग लाइटनिंग एरिया है, जो अंधेरे में गेमिंग का अनुभव लेने के लिए बनाया गया है.

Advertisement


ASUS इंडिया के रीजनल हेड (साउथ एशिया) और के कंट्री मैनेजर पीटर चांग ने एक बयान में कहा, 'यह उत्पाद युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सामान्य से लेकर भारी गेमिंग के साथ मनोरंजन के लिए इस लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे सुनिश्चित करने के लिए हमने इसमें शक्तिशाली हार्डवेयर का एक बेहद पोर्टेबल डिवाइस में प्रयोग किया है जो बैटरी भी कम खपत करती है.'


GL553 में शक्तिशाली गेमिंग प्रदर्शन के लिए 7th जेनेरेशन का लगाया गया है जिसके साथ नया 'पास्कल' जेनेरेशन का NVIDIA GeForce GTX 1050Ti/1050 ग्राफिक्स कार्ड लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement