Orient Aero O2 Review: कमरे का ऑक्सीजन बढ़ाएगा ये फैन, हवा करेगा साफ

भारतीय कंपनी ओरिएंट ने हाल ही में ऑक्सीजन एनरिचिंग सीलिंग फैन लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये पंखा ऑक्सीजन लेवल बेहतर करता है और हवा को भी साफ करता है. यूज करने के बाद ये कैसा काम करता है आइए जानते हैं.

Advertisement
Orient Aero O2 Fan Review Orient Aero O2 Fan Review

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

आजकल मार्केट में सिर्फ कूलिंग देने वाले फैन नहीं, बल्कि हेल्थ बेचने वाले फैन भी आ गए हैं. ऐसा ही एक फैन है Orient का Aero O2, जिसे कंपनी इंडिया का पहला ऑक्सीजन एनरिचिंग फैन कहती है.

मैंने इस फैन को कुछ समय तक अपने घर में इस्तेमाल किया और अब आपको बता रहा हूं कि असल में ये फैन कितना काम का है और क्या ये सिर्फ मार्केटिंग है या सच में फर्क महसूस होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Haier 475L डबल डोर फ्रिज रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बो, LG-Samsung को मिलेगी टक्कर

Aero O2 डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Aero O2 का लुक काफी प्रीमियम और मॉडर्न है. सफेद रंग में आने वाला ये फैन किसी भी मॉडर्न घर में आसानी से फिट हो जाता है.

इसका मोटर हाउसिंग थोड़ा अलग दिखता है क्योंकि इसमें वही टेक्नोलॉजी लगी है जो कंपनी का सबसे बड़ा दावा है. फैन को देखते ही समझ आता है कि ये कोई साधारण सीलिंग फैन नहीं है. कॉन्वर्सेशन स्टार्टर कहा जा सकता है, यानी कोई भी देख कर पूछेगा कि आखिर इस फैन में क्या खास है? क्योंकि इसकी बनावट अगल तरह की है.

इसके साथ जो रिमोट मिलता है वो RF बेस्ड है, यानी आपको फैन की तरफ सीधा पॉइंट करने की जरूरत नहीं होती. ये एक छोटी लेकिन बहुत काम की चीज है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Xiaomi X Pro QLED 75-inch TV Review: घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसे एक्सपीरिएंस, पॉकेट फ्रेंडली बजट

रिमोट में अलग-अलग स्पीड कंट्रोल, टाइमर, रिवर्स मोड और एक खास बूस्ट मोड भी दिया गया है. मैंने खुद इसका इस्तेमाल किया और ये फीचर काफी काम का लगा, खासकर जब कमरे में जल्दी ठंडक चाहिए होती है.

Aero O2 में क्या टेक है?

अब आते हैं इसकी सबसे बड़ी बात पर, यानी प्लाज्मा आयन टेक्नोलॉजी. कंपनी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी हवा में मौजूद माइक्रोब्स को 99.99% तक न्यूट्रलाइज करती है और कमरे में ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाती है.

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि 8 घंटे में ऑक्सीजन लेवल 90% तक रिस्टोर हो सकता है और जहरीली गैसों को 75% तक कम किया जा सकता है. फैन में एलईडी लगी है जो इसे और प्रीमियम टच देती है. ऑक्सीजन फीचर ऑन और ऑफ करने का ऑप्शन है जिससे लाइट का भी कलर चेंज होता है, ताकि आपको पता रहे कि फैन कौन से मोड पर चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: एक साथ 3 डिवाइस होंगे फास्ट चार्ज, देखें DailyObjects Node का रिव्यू 

फैन के नीचे दी गई लाइट आंखों को ज्यादा नहीं चुभती है और ये इस फैन के ऐस्थेटिक को बेहतर भी करता है. 

Advertisement

सवाल यह है कि क्या ये सच में काम करता है?

मैंने जब इसे इस्तेमाल किया तो ऐसा कोई तुरंत 'ऑक्सीजन बढ़ गई' जैसा एहसास नहीं होता, जैसा कि अक्सर मार्केटिंग में दिखाया जाता है. लेकिन लंबे समय तक कमरे में रहने पर एक चीज नोटिस हुई कि हवा थोड़ी फ्रेश लगती है, खासकर बंद कमरे में.  यह पूरी तरह साइंटिफिक तरीके से मापना तो आसान नहीं है, लेकिन जो फर्क है, वो महसूस होता है.

इसके अलावा अगर आपके घर में AQI खराब रहता है या शहर में पॉल्यूशन ज्यादा है, तो यह फैन एक एक्स्ट्रा लेयर देता है. लेकिन यह एयर प्यूरीफायर का रिप्लेसमेंट नहीं है, यह समझना जरूरी है. यह फैन हवा को पूरी तरह साफ नहीं करेगा, लेकिन थोड़ा बेहतर जरूर बनाता है.

Aero O2: जबरदस्त परफॉर्मेंस और फीचर पैक्ड

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फैन 250 CMM एयर डिलीवरी देता है और करीब 290 RPM की मोटर स्पीड के साथ आता है. इस्तेमाल के दौरान मुझे इसकी एयर थ्रो काफी अच्छी लगी. कमरे में हवा अच्छे से फैलती है और स्पीड भी स्मूद रहती है.

यह भी पढ़ें: Ai+ Nova 2 Ultra Review: स्वदेशी कंपनी 16 हजार में दे रही 50000 वाले फीचर्स!

सबसे अच्छी बात इसका व्हिस्पर-क्वाइट ऑपरेशन है. यह फैन बहुत कम आवाज करता है. रात में सोते समय बिल्कुल डिस्टर्ब नहीं करता. यह फीचर आजकल बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि कई फैन तेज आवाज करते हैं जो नींद खराब करते हैं.

Advertisement

इसमें ऑल सीजन फैन का फीचर भी दिया गया है, यानी इसमें रिवर्स मोड है. सर्दियों में आप इसे उल्टा घुमा सकते हैं जिससे कमरे की गर्म हवा नीचे आती है. यह फीचर भारत में ज्यादा लोग यूज नहीं करते, लेकिन जिनको पता है उनके लिए यह काफी काम का है.

एक और चीज जो मुझे पसंद आई वो है इसका टाइमर फीचर. आप इसे 2, 4, 6 या 8 घंटे के लिए सेट कर सकते हैं. रात में सोते समय यह बहुत काम आता है क्योंकि आपको उठकर फैन बंद नहीं करना पड़ता.

अब बात करते हैं इसकी सबसे बड़ी चिंता वाली चीज की, यानी कीमत. Aero O2 एक प्रीमियम फैन है और इसकी कीमत नॉर्मल फैन से काफी ज्यादा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह पैसा वसूल है?

किसके लिए है ये फैन?

अगर आप सिर्फ कूलिंग के लिए फैन खरीद रहे हैं तो यह फैन आपके लिए नहीं है. मार्केट में इससे सस्ते और अच्छे एयर थ्रो वाले फैन मिल जाएंगे. लेकिन अगर आप हेल्थ, एयर क्वालिटी और टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर खरीदना चाहते हैं, तो यह फैन एक अलग कैटेगरी में आता है.

यह फैन उन लोगों के लिए ज्यादा सही है जो मेट्रो सिटी में रहते हैं, जिनके घर में बच्चे हैं या जिन्हें हवा की क्वालिटी को लेकर चिंता रहती है. खासकर अगर आप AC और बंद कमरे में ज्यादा समय बिताते हैं, तो यह फैन थोड़ा बेहतर माहौल बनाने में मदद करता है.

Advertisement

लेकिन यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है. यह कोई जादू नहीं करता. यह आपके कमरे को जंगल जैसी ताजी हवा नहीं देगा. यह बस हवा को थोड़ा बेहतर बनाता है, जो लंबे समय में फायदा दे सकता है.

कुल मिलाकर मेरा तजुर्ब  यह रहा कि Orient Aero O2 एक अलग तरह का प्रोडक्ट है. यह सिर्फ फैन नहीं है, बल्कि एक हेल्थ-फोकस्ड डिवाइस बनने की कोशिश करता है. इसका डिजाइन अच्छा है, परफॉर्मेंस बढ़िया है, और कुछ फीचर्स जैसे रिमोट, टाइमर और साइलेंट ऑपरेशन इसे और बेहतर बनाते हैं.

क्या आपको इसकी जरूरत है?

अगर आपका जवाब है कि आपको सिर्फ हवा चाहिए, तो नहीं. लेकिन अगर आप थोड़ा बेहतर हवा, कम माइक्रोब्स और एक प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह फैन आपको पसंद आ सकता है. 

आज तक रेटिंग: 8/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »