Xiaomi X Pro QLED 75-inch TV Review: घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसे एक्सपीरिएंस, पॉकेट फ्रेंडली बजट

Xiaomi X Pro QLED TV Review: मार्केट में 75 इंच के काफी स्मार्ट टीवी मौजूद हैं. हाल ही में शाओंमी ने X Pro सीरीज में 75 इंच का ऑप्शन ऐड किया है. रिव्यू के दौरान कई चीजें अच्छी लगीं, लेकिन कुछ ने निराश भी किया. आइए जानते हैं क्या है इसमें खास.

Advertisement
Xiaomi X Pro QLED TV Review Xiaomi X Pro QLED TV Review

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

Xiaomi X Pro QLED TV भारत में एवेलेबल है. इसे कुछ हफ्तों तक यूज करने के बाद आपको बताते हैं कि हमारा एक्सपीरिएंस इस टीवी के साथ कैसा रहा. मैक्सिमम 75 इंच वेरिएंट में ये एवेलेबल और यही वेरिएंट रिव्यू के लिए यूज किया गया है.

इतने बड़े स्क्रीन के साथ टीवी का एक्सपीरिएंस खुद ही अलग हो जाता है, लेकिन असली सवाल यह होता है कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह कितना अच्छा है.

Advertisement

इस टीवी को सिर्फ अनबॉक्स करके नहीं देखा, बल्कि इसे अपने घर में प्राइमरी टीवी की तरह इस्तेमाल किया. फिल्में देखीं, वेब सीरीज देखीं, लाइव क्रिकेट देखा, यूट्यूब देखा और गेमिंग भी ट्राई की. कुछ चीजें बहुत अच्छी लगीं, तो कुछ जगह यह टीवी मुझे थोड़ा निराश भी करता है.

डिजाइन

75 इंच का यह टीवी जब आप दीवार पर लगाते हैं, तो यह पूरा माहौल बदल देता है. इसके बेजल्स बहुत पतले हैं, जिससे स्क्रीन बहुत बड़ी और क्लीन लगती है. फ्रेम मेटल फिनिश जैसा लगता है और दूर से देखने पर यह काफी प्रीमियम दिखता है. अगर आपका लिविंग रूम बड़ा है, तो यह टीवी उस जगह को अच्छे से भर देता है. लेकिन अगर कमरा छोटा है, तो यह ओवरसाइज भी लगेगा. 

अब आते हैं उस चीज पर जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो है इसका रिमोट. यूज में ठीक है, लेकिन देखने में ये भद्दा लगता है. ऐसा लगता है 90 के दशक का रिमोट वापस आ रहा है. इन दिनों कंपनियों को चाहिए की कम बटन वाले मॉडर्न रिमोट देें जो ज्यादा इसी टु हैंडल होता है. लेकिन इस टीवी का रिमोट घर के सभी रिमोट से ज्यादा लंबा है. 

Advertisement

रिमोट काफी बड़ा है और आज के हिसाब से यह थोड़ा पुराना लगता है. डिजाइन उतना क्लीन नहीं है और हाथ में पकड़ने पर भी यह उतना प्रीमियम फील नहीं देता. यह छोटी चीज लग सकती है, लेकिन रोज इस्तेमाल में यह फर्क डालती है. हालांकि रिमोट काफी रेस्पॉन्सिव है और ऑडियो कमांड भी ठीक से लेता है. 

डिस्प्ले

इस टीवी में QLED पैनल दिया गया है और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है. इसके साथ Dolby Vision, HDR10+ और HLG जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. मेरा एक्सपीरिएंस यहां काफी अच्छा रहा. कलर्स काफी ब्राइट और वाइब्रेंट हैं. खासकर जब आप Dolby Vision वाला कंटेंट देखते हैं, तो स्क्रीन का असली मजा आता है. फिल्में देखते वक्त कलर और कॉन्ट्रास्ट अच्छा लगता है.

इसमें DCI-P3 कलर स्पेस का अच्छा कवरेज मिलता है, जिससे कलर ज्यादा रिच लगते हैं. खासकर नेचर वीडियो या एनिमेशन देखते वक्त यह साफ दिखता है. MEMC का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे मूविंग सीन स्मूद दिखते हैं.

क्रिकेट मैच या फुटबॉल देखते समय यह फीचर काम आता है. हालांकि कुछ लोगों को यह थोड़ा आर्टिफिशियल भी लग सकता है, लेकिन मेरे हिसाब से यह अच्छा काम करता है. ब्राइटनेस भी अच्छी है. दिन में अगर कमरे में लाइट आती है, तब भी स्क्रीन साफ दिखती है. यह चीज रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी जरूरी होती है.

Advertisement

परफॉर्मेंस

इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर और अच्छा ग्राफिक्स सिस्टम दिया गया है. साथ में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलता है. Google TV का इंटरफेस अच्छा है और PatchWall का सपोर्ट भी मिलता है. ऐप्स जल्दी खुलते हैं और नेविगेशन में ज्यादा लैग नहीं दिखता. Netflix, Prime Video, YouTube जैसे ऐप्स मैंने इस्तेमाल किए और ज्यादातर समय सब कुछ स्मूद रहा.

Google Assistant का सपोर्ट भी है, जिससे आप आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं. यह फीचर काम का है, लेकिन हर बार परफेक्ट नहीं होता.

अब आते हैं साउंड पर. इस टीवी में 30W का स्पीकर सेटअप दिया गया है और Dolby Audio का सपोर्ट भी मिलता है. लेकिन सच कहूं तो साउंड एवरेज है. क्लीन है, लेकिन उसमें डेप्थ नहीं है. बेस कम लगता है और बड़ा स्क्रीन होने के बावजूद साउंड उतना इमर्सिव नहीं लगता. इसे और बेहतर होना चाहिए था. 

अगर आप सिर्फ न्यूज देखते हैं या नॉर्मल कंटेंट देखते हैं, तो ठीक है. लेकिन अगर आप फिल्में या वेब सीरीज देखते हैं, तो आपको साउंडबार की जरूरत महसूस होगी. मेरे लिए यह इस टीवी की सबसे बड़ी कमी है.

गेमिंग

इसमें ALLM (Auto Low Latency Mode) दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान रिस्पॉन्स अच्छा मिलता है. लेकिन यह टीवी हाई एंड गेमिंग के लिए नहीं है. अगर आप कैजुअल गेमर हैं, तो यह ठीक है. लेकिन प्रो गेमिंग के लिए आपको ज्यादा एडवांस फीचर्स चाहिए होंगे.

Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें HDMI, USB, Bluetooth और WiFi जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मिलते हैं. HDMI ARC और eARC का सपोर्ट भी है, जिससे आप साउंड सिस्टम आसानी से जोड़ सकते हैं.

एक और चीज जो मुझे अच्छी लगी, वह है इसका यूजर एक्सपीरियंस. यह टीवी बहुत कॉम्प्लिकेटेड नहीं है. कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. सेटिंग्स समझना आसान है और इंटरफेस भी काफी हद तक क्लीन है. लेकिन कुछ जगहों पर UI थोड़ा अलग बिहेव करता है, जो और बेहतर हो सकता था.

अगर मैं अपने पूरे अनुभव को एक लाइन में बताऊं, तो यह टीवी एक अच्छा ऑलराउंडर है. इसमें बड़ा स्क्रीन, शानदार कलर, Dolby Vision सपोर्ट, स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स मिलते हैं. लेकिन साउंड एवरेज है और रिमोट का डिजाइन निराश करता है. अगर आपका बजट लिमिटेड है और आप बड़ा स्क्रीन चाहते हैं, तो यह टीवी एक अच्छा ऑप्शन है.

लेकिन अगर आप साउंड और प्रीमियम एक्सपीरियंस को ज्यादा महत्व देते हैं, तो आपको थोड़ा और खर्च करना पड़ सकता है. मेरे लिए यह टीवी रोजमर्रा के इस्तेमाल में अच्छा साबित हुआ है. फिल्में देखना, मैच देखना और OTT कंटेंट देखना इस पर मजेदार लगता है. इस कीमत पर ये बेहतरीन है. 

आज तक टेक रेटिंग: 8/10 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »