चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Redmi S2 है और यह 10 मई को लॉन्च किया जाएगा. चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर एक टीजर शेयर किया गया है, जिसमें चीनी ऐक्टर टर्बो लिउ पिंक स्मार्टफोन के साथ दिख रहे हैं और यहीं पर तारीख भी लिखी हुई है.
कुछ दिनों से इस स्मार्टफोन की जानकारियां लीक हो रही हैं. यह बजट स्मार्टफोन होगा. हालांकि देखने में यह Redmi Note 5 Pro जैसा ही लग रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में Snapdragon 625 प्रोसेसर दिया जाएगा और यह 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है.
इस स्मार्टफोन से कंपनी सेल्फी लवर्स को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की भी खबर है. जैसा टीजर में दिखाया गया है इसमें भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की होगी.
हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर Redmi S2 को देखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमे 3080 mAh की बैटरी दी जाएगी और उम्मीद है कि इसे चीनी और भारत में ही लॉन्च किया जाएगा. ऐसा भी मुमकिन है की चीन में लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाए. क्योंकि यह डिवाइस बजट है और भारत शाओमी के लिए बजट स्मार्टफोन का हेवेन जैसा है. यहां कंपनी अपने बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन्स के सहारे सैमसंग और ऐपल जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है.
मुन्ज़िर अहमद