चार एंटेना के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Router C, कीमत 1,199 रुपये है..

इस राउटर की दूसरी खासियत यह है कि इसके जरिए एक साथ 64 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है . इनमें 20 कंप्यूटिंग डिवाइस और 44 IoT डिवाइस शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
Mi Router Mi Router

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

चीनी टेक्नॉलॉजी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना पहला वाईफाई राउटर लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 1,199 रुपये हैं. इसमें चार एंटेना लगे हैं और कंपनी के दावे के मुताबिक वो इस सेग्मेंट के दूसरे राउटर्स से काफी पावरफुल हैं. कंपनी ने आज दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया और इस दौरान शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन मौजूद रहे. इस इवेंट में Redmi 4 भी लॉन्च किया गया है.

Advertisement

इसकी बिक्री 20 मई से होगी और इसे Mi Home से भी . इसके अलावा इसे 23 मई से Mi.com से खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर यह 8 जून से मिलेगा.

इस राउटर में कई खास फीचर्स दिए गए हैं और यह 2.4GHz सिंगल फ्रिक्वेंसी पर काम करता है. इसकी मैक्सिमम कनेक्टिविटी स्पीड 300Mbps की है और कंपनी का दावा है कि इमें लगे चार एंटेना स्टेबल कनेक्शन में मदद करेंगे.

Mi Router 3C में MediaTek MT728N चिपसेट के साथ इसमें 64MB रैम दिया गया है. इसके अलावा इसकी इंटरनल मेमोरी 16MB है.

इस राउटर की दूसरी खासियत यह है कि इसके जरिए एक साथ 64 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है . इनमें 20 कंप्यूटिंग डिवाइस और 44 IoT डिवाइस शामिल हो सकते हैं.

इसमें चार एंटेना दिए गए हैं जिनमें से दो करेंगे. Mi WiFi के लिए आप अपने स्मार्टफोन में ऐप इंस्टॉल करना होगा. इस ऐप के जरिए आसानी से नेटवर्क मैनेजमेंट किया जा सकता है. रियल टाइम बैंडविथ यूसेज के लिए या भी इसे यूज किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें एक खास ऑप्शन दिया गया है जिससे वाईफाई बूस्ट किया जा सकता है.

Advertisement

इस ऐप के जरिए वाईफाई पासवर्ड को गेस्ट के साथ आसानी से शेयर भी किया जा सकता है. इसमें पेरेंट कंट्रोल को भी आसान बनाने की कोशिश की गई है.

कंपनी का दावा है कि यह वाईफाई राउटर फास्ट, सिक्योर और स्टेबल कनेक्शन के लिए काफी बेहतर है और लॉन्ग डिस्टेंस पर भी इसमें कनेक्शन लॉस्ट जैसी प्रॉब्लम नहीं होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement