एंड्रॉयड यूजर्स के लिए WhatsApp में मिलेगा ये नया फीचर

WhatsApp कई वजहों से चर्चा में रहता है, कभी नए फीचर्स की वजह से तो कभी फेक न्यूज से. आज कल चाइल्ड पॉर्नोग्रफी को लेकर भी वॉट्सऐप सुर्खियों में है.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो अभी एंड्रॉयड के लिए है. बीटा वर्जन 2.19.1 वर्जन में इसे देखा गया है. WAbetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह ऑडियो प्रीव्यू का अपडेट है जिसके तहत ऑडियो फाइल्स भेजना आसान होगा. ऑडियो फाइल्स के अलावा भी यहां इमेज प्रीव्यू का भी ऑप्शन मिलेगा.

एक बार में अधिकतम 30 ऑडियो मैसेज भेज सकते हैं. आप अभी भी इस फीचर को यूज कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको बीटा प्रोग्राम का हिस्सा होना जरूरी है. अभी हाल ही में iOS के लिए वॉट्सऐप का अपडेट आया जिसमें 3D टच प्रीव्यू का ऑप्शन दिया गया है. इसके अलावा दो नए फीचर्स हैं जो iOS के लिए ही हैं.

Advertisement

इन फीचर्स में प्राइवेट रिप्लाई भी है जिसके तहत वॉट्सऐप ग्रुप के किसी मैसेज का का प्राइवेट रिप्लाई कर सकते हैं. इस तरह आपका रिप्लाई सीधे सेंडर के पास जाएगा, ग्रुप में मैसेज शो नहीं होगा. एक और भी फीचर आया है जिसके तहत वॉट्सऐप पर वीडियो या इमेज को एडिट करते वक्त आप इसमें स्टिकर्स ऐड कर सकते हैं.

इन सब के अलावा WhatsApp वेब में अब PiP मोड दिया गया है. इससे पहले इसे मोबाइल ऐप के लिए जारी किया गया था. यह काफी काम का फीचर है. इसके जरिए आप वॉट्सऐप मैसेज में भेजे गए यूट्यूब लिंक को ओपन करके चैट बॉक्स में ही वीडियो देख सकते हैं. वीडियो देखने के दौरान आप वॉट्सऐप पर ही किसी दूसरे कॉन्टैक्ट्स से चैट भी कर सकते हैं. यही फीचर अब वॉट्सऐप वेब में भी दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement