Redmi Note 4 के सबसे कम कीमत वाले मॉडल की आज है पहली सेल, 12 बजे से होगी सेल

लॉन्च होने के बाद से आज RedmiNote 4 की तीसरी सेल है, खास बात ये है कि 9,999 रुपये की कीमत वाला इसका 2GB रैम मॉडल आज पहली बार सेल में होगा.

Advertisement
Redmi Note 4 Redmi Note 4

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

पिछली बार अगर आप Xiaomi Redmi Note 4 लेने को चूक गए तो कोई बात नहीं, आज आपके पास फिर से मौका है इस स्मार्टफोन को खरीदने का. आज दोपहर 12 बजे से आप फ्लिपकार्ट और रेडमी के ऑफिशियल वेबसाइट से Note 4 को खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वेरिएंट आज पहली बार सेल में होगा. जिसकी कीमत कंपनी ने 9,999 रुपये रखी है. Note 4 इससे पहले भी दो बार सेल पर जा चुका है. आज इस स्मार्टफोन की तीसरी सेल है.

Advertisement

Redmi Note 4 को दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया गया था.


जानिए क्या हैं फोन की खूबियां:

मिड बजट का है फोन
इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः 9,999, 10,999 और 12,999 रुपये है. मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.


स्पीकर की बदली जगह
फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.

Advertisement

कैसा है फोन का कैमरा
अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.


कनेक्टिवि‍टी फीचर्स
क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement