कोरोना का खौफ, सैमसंग, Oppo, वीवो भारत में बंद कर रहीं प्लांट

सैमसंग का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत में है और इसे कंपनी कुछ समय के लिए शट डाउन कर रही है. इसके साथ ही ओप्पो, एलजी और वीवो ने भी ये फैसला किया है.

Advertisement
सैमसंग का सबसे बड़ा प्लांट होगा बंद सैमसंग का सबसे बड़ा प्लांट होगा बंद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

कोरोना वायरस से इस वक्त लगभग पूरी दुनिया प्रभावित है. भारत में दिल्ली सहित कई राज्यों में लॉक डाउन का ऐलान कर दिया गया है. सैमसंग का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा में है और यहां हर साल करोड़ों स्मार्टफोन्स बनाए जाते हैं.

कोरोना वायरस की वजह स्मार्टफोन इंडस्ट्री भी प्रभावित है. साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग नोएडा स्थित अपने सबसे बड़े प्लांट को कुछ दिनों के लिए शट डाउन कर रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि सैमसंग के इस प्लांट में हर साल 120 मिलियन स्मार्टफोन्स बनाए जाते हैं. कंपनी ने फिलहाल 23 मार्च से 25 मार्च तक के लिए इसे बंद किया है और अपने कर्मचारियों को कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है.

सैमसंग के अलावा भारत में ओप्पो, वीवो और एलजी के भी प्लांट हैं, जिसे कंपनियां कुछ समय के लिए बंद कर रही हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लॉकडाउन का ऐलान किया है और इस दौरान कमर्शियल ऐक्टिविटीज भी बंद रहेंगी.

चूंकि ज्यादातर कंपनियों के प्लांट्स उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं, इसलिए वहां भी काम प्रभावित होगा. फिलहाल इन कंपनियों ने 25 मार्च तक के लिए ही शटडाउन किया है, लेकिन जो स्थिति है उसे देखते हुए कंपनी इसे आगे भी बढ़ा सकती हैं.

Advertisement

मोबाइल इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस के असर के बारे में बात करें तो इतिहास में पहली बार दुनिया भर में स्मार्टफोन की बिक्री में 38% तक की गिरावट आई है. इतना ही नहीं भारत में मोबाइल पर जीएसटी बढ़ा दिया गया है और ऐसे में अब यहां मोबाइल फोन भी महंगे होने के पूरे आसार हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »