सैमसंग अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तैयारी में जुट गया है. लॉन्च से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर कई टीजर जारी किए हैं. इस बार Galaxy Z Fold सीरीज का डिजाइन पहले से काफी अलग हो सकता है. कंपनी ने इस बार अपने फोल्ड का शेप चेंज कर दिया है.
बता दें कि सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटिगरी में कई साल से नंबर-1 है. पिछले साल कंपनी ने सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस बार डिजाइन सामने आया है उससे साफ है कि अब इस फोन का शेप बदला जा रहा है. कवर स्क्रीन को पहले से वाइड किया जाएगा.
बदल जाएगा Galaxy Fold का डिजाइन
सैमसंग ने अपने इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई छोटे-छोटे टीजर वीडियो शेयर किए हैं. इनमें चॉकलेट बार, पिज्जा, पजल और दूसरी चीजों का इस्तेमाल किया गया है.
wयह भी पढ़ें: WhatsApp का यूजरनेम लेना जरूरी है या नहीं? कंपनी ने दिया जवाब
इन टीजर का मकसद नए फोल्डेबल के डिजाइन की ओर इशारा करना माना जा रहा है. कई रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इस बार लंबे और पतले डिजाइन की बजाय ज्यादा चौड़े फॉर्म फैक्टर पर फोकस कर रही है.
22 जुलाई को सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च
Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित हो सकता है. इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 से पर्दा उठेगा. हालांकि, सैमसंग ने अभी तक लॉन्च डेट की कन्फर्म नहीं किया है.
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy Z Fold 8 के डिजाइन को लेकर हो रही है. इस फोन का कवर डिस्प्ले पहले से ज्यादा चौड़ा होगा, जिससे बंद होने पर यह एक सामान्य स्मार्टफोन जैसा महसूस हो सकता है. वहीं अंदर की स्क्रीन का ऐस्पेक्ट रेशियो भी बदला जा सकता है, जिससे वीडियो देखना, गेम खेलना और मल्टीटास्किंग पहले से बेहतर हो सकती है.
Galaxy Fold में मिलेंगे ये खास फीचर्स
लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy Z Fold 8 का वजन करीब 201 ग्राम हो सकता है. इसके अलावा फोन फोल्ड होने पर करीब 9.7mm और अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.5mm मोटा हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह Samsung के सबसे पतले और हल्के बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोनों में से एक होगा.
यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता मिलेगा सैमसंग Galaxy S25 Ultra, यहां स्टार्ट हो रही सेल
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सैमसंग इस बार अपनी फोल्डेबल सीरीज में दो अलग-अलग डिजाइन पेश कर सकता है. एक मॉडल नया चौड़ा डिजाइन लेकर आएगा, जबकि दूसरा प्रीमियम Ultra मॉडल पुराने लंबे डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा और हाई-एंड फीचर्स ऑफर कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन नामों या मॉडल्स की पुष्टि नहीं की है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है. इसके साथ 4,800mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया जा सकता है. हालांकि, ये सभी जानकारी फिलहाल लीक पर आधारित हैं.
Galaxy Z Flip 8 भी इसी इवेंट में लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा नई Galaxy Watch और Galaxy Ecosystem से जुड़े दूसरे प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा सकते हैं.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क