चीनी स्मार्टफोन मेकर Realme भारत में अब फिटनेस बैंड लॉन्च करने की तैयारी में है. Realme CEO Madhav Seth ने ये कन्फर्म किया है कि कंपनी अगले महीने फिटनेस बैंड लॉन्च करेगी.
Realme ने हाल के दिनों में अपनी छवि सिर्फ स्मार्टफोन ब्रांड से हट कर बनाने की कोशिश की है. हाल ही में वायरलेस इयर बड्स भी लॉन्च किए गए हैं और कंपनी ऐक्सेसरीज पर भी फोकस कर रही है.
QnA वीडियो से ये साफ है कि कंपनी फरवरी में भारत में अपना पहला फिटनेस बैंड लॉन्च करेगी. हालांकि कंपनी ने प्रॉडक्ट का टीजर जारी नहीं किया है. जल्द ही आपको कंपनी की तरफ से फिटनेस बैंड का टीजर देखने को मिलेगा.
Realme फिटनेस बैंड से जाहिर है कंपनी Xiaomi Mi Band से टक्कर लेगी. Realme 5i लॉन्च के समय कंपनी ने इस बारे में बताया था और डिजाइन के मामले में ये शाओमी के फिटनेस बैंड की तरह ही है. ये बेसिक फिटनेस बैंड होगा जिसमें छोटी डिस्प्ले के साथ हार्ट रेट मॉनिटर दिया जा सकता है.
गौरतलब है कि भारत में बजट फ्रंडली फिटनेस बैंड काफी पॉपुलर होते हैं. शाओमी के फिटनेस बैंड की भी बिक्री काफी है. Honor ने भी भारत में फिटनेस बैंड लॉन्च किया हैं. सैमसंग ने भी एक सस्ता फिटनेस ट्रैकर मार्केट में उतारा है.
2020 में फिटनेस बैंड का मार्केट और भी बढ़ेगा और रियलमी के नए फिटनेस बैंड की वजह से मौजूदा कंपनियों जैसे शाओमी, ऑनर और सैमसंग को भी इस सेगमेंट में टक्कर मिलेगी.
aajtak.in