स्मार्टफोन चिप मार्केट में Qualcomm अव्वल, ऐपल दूसरे नंबर पर

ग्लोबल स्मार्टफोन ऐप्लिकेशन्स प्रोसेसर (AP) बाजार में 2017 में पांच फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 20.2 अरब डॉलर का रहा, जिसमें क्वालकॉम 42 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

ग्लोबल स्मार्टफोन ऐप्लिकेशन्स प्रोसेसर (AP) बाजार में 2017 में पांच फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 20.2 अरब डॉलर का रहा, जिसमें क्वालकॉम 42 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है. एक नई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है.

मार्केट रिसर्च फर्म स्ट्रेटेजी एनालिटिक्स के मुताबिक, क्वॉलकॉम, ऐपल, मीडियाटेक, सैमसंग एलएसआई और हाईसिलिकॉन 2017 में शीर्ष पांच राजस्व हिस्सेदारी वाली कंपनियों में शामिल थीं.

Advertisement

क्वालकॉम के बाद ऐपल 22 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि 15 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही.

रिपोर्ट के अनुसार, 'साल 2017 में 64-बिट स्मार्टफोन AP की बिक्री 15 फीसदी (साल-दर-साल आधार पर) बढ़ी है, जोकि कुल स्मार्टफोन AP का 88 फीसदी रही. यह साल 2016 की तुलना में 71 फीसदी अधिक है.'

ऐपल, हाईसिलिकॉन, क्वालकॉम और एलएसआई ने साल-दर-साल आधार पर अपनी बिक्री में तेजी दर्ज की, जबकि मीडियाटेक और स्प्रेडट्रम की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की गई.

स्ट्रेटेजी एनालिटिक्स के एसोसिएट निदेशक श्रवण कुन्डोजाला ने कहा, '2017, किफायती और अधिक मात्रा में निर्माण करनेवाली मीडियाटेक और स्प्रेडट्रम जैसी कंपनियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण साल रहा. दोनों कंपनियों के स्मार्टफोन AP की बिक्री और राजस्व में लगातार गिरावट दर्ज की गई.'

Advertisement

(इनपुट-आईएएनएस)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »