Oppo के दो स्मार्टफोन्स की कीमत घटी, अब कीमत 11,990 रुपये से शुरू

Oppo A7, Oppo A5 भारत में होली प्रमोशन के तहत ओप्पो ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की है. जानें इन स्मार्टफोन्स की कीमत और खूबियां.

Advertisement
Oppo A7 Oppo A7

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

होली प्रमोशन के तहत Oppo A7 और Oppo A5 की कीमत भारत में कम कर दी गई है. A7 का 4GB रैम वेरिएंट अब 15,990 रुपये में मिलेगा, वहीं A5 की कीमत अब घटकर 11,990 रुपये तक हो गई है. ओप्पो A7 के 4GB रैम वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. वहीं A5 की पुरानी कीमत 13,990 रुपये थी. दोनों ही ओप्पो फोन्स डुअल रियर कैमरे के साथ आते हैं और इनमें बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. साथ ही Oppo A7 वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है.  

Advertisement

नई कीमतें अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, स्नैपडील, टाटा क्लिक और सारे ओप्पो रिटेल स्टोर्स में लागू होगी. जैसा कि हमने ऊपर बताया अब ग्राहक A7 के 4GB रैम वेरिएंट 15,990 रुपये में खरीद पाएंगे वहीं Oppo A5 की बिक्री 11,990 रुपये में होगी. गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में कटौती हमेशा के लिए की गई है. इसके अलावा ग्राहक A7 के 3GB रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Oppo A7 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम सपोर्ट वाला Oppo A7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.2 पर चलता है और इसमें 6.2-इंच HD+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल HD+ डिस्प्ले मिलेगा. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और Adreno 506 GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए रियर में 13MP और 2MP के दो कैमरे दिए गए हैं. इसकी बैटरी 4,230mAh की है.

Advertisement

Oppo A5 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.1 पर चलता है और इसमें 6.2-इंच HD+ (720x1520 पिक्सल) FullView डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और Adreno 506 GPU के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए Oppo A5 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए यहां 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 4,230mAh की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement