घरेलू हैंडसेट निर्माता कंपनी Intex टेक्नोलॉजी ने मंगलवार को 5,499 रुपये में Lions Series 2.0 का नया स्मार्टफोन 'Aqua Lions 4G' लॉन्च किया. 4G-Volte युक्त स्मार्टफोन में 5-इंच का FWVGA डिस्प्ले, साथ ही 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB रैम है.
के साथ ही फोन के मेमोरी को 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में ऑटो फोकस LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फंट्र कैमरा दिया गया है.
इंटेक्स टेक्नोलॉजी के बिजनेस हेड और डायरेक्टर निधि मार्कण्डेय ने कहा, Aqua Lions 4G से ब्रांड एसोसिएशन को और मजबूत बनाया जा सकेगा साथ ही यूथ को जोड़ने में भी आसानी होगी.
स्मार्टफोन के खो जाने या चोरी हो जाने से सुरक्षा के लिए फोन में पहले से ही दिया गया है. ऐप के द्वारा IMEI नंबर से खोए हुए फोन को लाइव ट्रैक किया जा सकता है.
यह स्मार्टफोन ग्रे और शैंपेन कलर में उपलब्ध है.
साकेत सिंह बघेल / IANS