YouTube रेड और Play Music को मिला कर नई सर्विस की हो सकती है शुरुआत

यूट्यूब रेड गूगल की सर्विस है जिसमें विज्ञापन नहीं दिए जाते हैं. इसके अलावा भी इसमें बैक्ग्राउंड प्ले जैसे दूसरे फीचर्स मौजूद हैं. जबकि प्ले म्यूजिक गूगल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन में पहले से होता है. लेकिन इसके फुल यूज के लिए पैसे देने होते हैं.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

गूगल अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को पहले से ज्यादा बेहतर करने की तैयारी में है ताकि दूसरे स्ट्रीमिंग ऐप से टक्कर ली जा सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी गूगल प्ले म्यूजिक को यूट्यूब रेड के साथ मिलाने वाली है.

इससे कस्टमर्स को काफी फायदा होगा, क्योंकि जरूरत के म्यूजिक एक ही जगह पर मिल सकेंगे. दी वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब म्यूजिक हेड ल्योर कोहेन ने इसकी पुष्टि की है. न्यू यॉर्क में चल रहे म्यूजिक सेमिनार कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ने इसके बारे में बताया है.

Advertisement

फिलहाल यह साफ नहीं है कि इन दोनों सर्विस को मिलाकर कोई नया ऐप लॉन्च किया जाएगा या फिर एक ऐप के फीचर दूसरे में दिए जाएंगे.

गौरतलब है कि यूट्यूब रेड गूगल की सर्विस है जिसमें विज्ञापन नहीं दिए जाते हैं . इसके अलावा भी इसमें बैक्ग्राउंड प्ले जैसे दूसरे फीचर्स मौजूद हैं. जबकि प्ले म्यूजिक गूगल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन में पहले से होता है. लेकिन इसके फुल यूज के लिए पैसे देने होते हैं.

यूट्यूब ऐप फ्री है, जबकि यूट्यूब रेड की सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को पैसे देने होते हैं. चूंकि ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप को मिलाकर कोई नई सर्विस की शुरुआत होगी, तो जाहिर है उसके कुछ फीचर्स मजेदार होंगे. ऐसे में किसी बेहतर म्यूजिक सर्विस के जरिए गूगल अपने प्रतिद्विंदी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को कड़ी टक्कर दे सकता है.

Advertisement

मौजूदा दौर में म्यूजिग स्ट्रीमिंग के मामले में ऐपल म्यूजिक ज्यादा पॉपुलर है यह अब अमेरिका ही नहीं बल्कि चीन और भारत जैसे देशों में यूज किया जा रहा है. ऐसे में गूगल की यह संभावित नई म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस ऐपल के लिए भी चैलेंज हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement