24 घंटे से कम वक्त में बाहुबली 2 के ट्रेलर को मिले 2 करोड़ 30 लाख व्यूज

'बाहुबली 2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया था और 24 घंटे के भीतर ही ट्रेलर को 2 करोड़ 30 लाख व्यूज मिल गए हैं.

Advertisement
बाहुबली 2 का पोस्टर बाहुबली 2 का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

'बाहुबली 2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया था और 24 घंटे के भीतर ही ट्रेलर को 2 करोड़ 30 लाख व्यूज मिल गए हैं. बता दें कि हिंदी और तेलगु वर्जन ट्रेलर गुरुवार को पहले हैदराबाद में उसके बाद मुंबई में रिलीज किया गया था.


तेलगु प्रोमो को अभी तक 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. धूम 3 और बैंग बैंग के बाद बाहुबली 2 तीसरी फिल्म होगी जो IMAX फॉर्मेट में रिलीज होगी.

Advertisement


फिल्म का ट्रेलर शानदार है. लेकिन ट्रेलर देख दर्शकों को अभी भी इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' ? ट्रेलर में बेहतरीन लोकेशन्स, वार सीन्स और शानदार विजुअल इफेक्ट्स दिखाए गए हैं. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट और 24 सेकेंड लंबा है. ट्रेलर की शुरुआत में अमरेद्र बाहुबली माहिष्मती राज्य की रक्षा की शपथ लेते नजर आते हैं और कहते हैं इसके लिए वो जान भी दे देंगे. फ्लैशबैक में अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना यानी प्रभास और अनुष्का की लव स्टोरी दिखाई देती है. ट्रेलर में बाहुबली कटप्पा से कहता भी है कि अगर वह उनके साथ हैं तो कोई नहीं मार सकता.

फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज लीड रोल में हैं. यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »