फीफा U-17 वर्ल्ड कप: भारत के कोच ने कहा, कोलंबिया से भिड़ने को तैयार हैं

भारत को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका के हाथों 0-3 से हार मिली थी.

Advertisement
भारतीय टीम भारतीय टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

अमेरिका से बहादुरी से भिड़ने के बाद अब हमारी टीम सोमवार को कोलंबिया के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबले के लिए तैयार हैं. ये बातें भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम के कोच लुइस नोर्टन दे मातोस ने कही हैं. भारत को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के पहले मैच में के हाथों 0-3 से हार मिली थी. दूसरा मैच भी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा.

Advertisement

दूसरी ओर, कोलंबिया की टीम भी अपना पहला मैच हार चुकी है. उसे घाना ने 1-0 से हराया था. इस लिहाज से अंकों के आधार पर कोलंबिया और भारत बराबरी पर हैं. भारत हालांकि ग्रुप में सबसे नीचे हैं क्योंकि उसने अब तक सबसे अधिक गोल खाए हैं. कोलंबिया पर जीत भारत को अगले स्तर तक पहुंचा सकती है.

भारतीय टीम के कोच ने कहा, 'हमारी टीम अंतिम मिनट तक लड़ेगी. हम कोलंबिया के खिलाफ बहादुरी से खेलेंगे और हमारा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जीत होगा.' नोर्टन ने कहा कि कोलंबिया की टीम कठिन है, क्योंकि उसके पास भारत को हराने के लिए जरूरी हथियार हैं. ऐसे में भारत को कठिन शारीरिक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »