रोहित ने शुरू की सिडनी टेस्ट की तैयारी, BCCI ने कहा- इंजन स्टार्ट हो रहा है

रोहित शर्मा ने गुरुवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) में पहली बार अभ्यास सत्र में भाग लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट में इस सलामी बल्लेबाज के खेलने की संभावना है.

Advertisement
Rohit Sharam (@BCCI) Rohit Sharam (@BCCI)

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 31 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST
  • 7 जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में रोहित के खेलने की संभावना
  • युवा शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं
  • टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी दो दिनों के ब्रेक पर चले गए

ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद अनुभवी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने गुरुवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) में पहली बार अभ्यास सत्र में भाग लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट में इस सलामी बल्लेबाज के खेलने की संभावना है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( BCCI) ने दो तस्वीरों के साथ इस बल्लेबाज की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इंजन स्टार्ट हो रहा है और जो होने वाला है उसकी यह छोटी झलक है.’ रोहित अभ्यास कर रहे थे, तो वहीं भारतीय दल के बाकी खिलाड़ियों ने सीरीज के दूसरे टेस्ट जीत के बाद दो दिनों का विश्राम करना बेहतर समझा.

Advertisement

रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इस कारण वह इस दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज और पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए.

बीसीसीआई द्वारा जारी फोटो में 33 साल का मुंबई का यह खिलाड़ी कैच अभ्यास करते हुए दिख रहा है. इस दौरान थ्रॉडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र और दयानंद गरानी के साथ श्रीलंका के नुवान सेनेवेरत्ने रोहित की मदद के लिए वहां मौजूद थे.

टीम के साथी खिलाड़ियों से बुधवार को मिलने से पहले रोहित सिडनी में दो सप्ताह की पृथकवास पर थे. भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दूसरे मैच के समाप्त होने के बाद कहा था कि रोहित को तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल करने से पहले उनकी फिटनेस पर गौर किया जाएगा.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को घोषणा की थी कि इस सलामी बल्लेबाज ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है, जिससे उनका चार टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने का रास्ता साफ हुआ था.

कैसे गुजरे क्वारनटीन के दिन? 'हिटमैन' रोहित ने कोच शास्त्री को दिया ये जवाब

रोहित के भारतीय टीम के साथ 4 जनवरी को सिडनी रवाना होने की संभावना है. राज्य में कोविड-19 से जुड़ी स्थिति के कारण टीम के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि मुंबई के इस बल्लेबाज को सिडनी टेस्ट में शुभमन गिल के साथ पारी आगाज करनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »