रोनाल्डो से तेज मेसी, कम मैचों में दागा करियर का 600वां गोल

  मेसी ने अपने करियर के 747वें मैच में 600वां गोल दागा, जबकि रोनाल्डो को यहां तक पहुंचने में सौ से ज्यादा (857) मैच खेलने पड़े थे.

Advertisement
लियोनेल मेसी लियोनेल मेसी

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

बार्सिलोना की स्पेनिश ला लिगा मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड पर जीत में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. कैंप नोउ में रविवार रात हुए मुकाबले में बार्सिलोना ने मेसी के गोल की बदौलत न सिर्फ 1-0 से मैच जीता, बल्कि प्वाइंट टेबल में एटलेटिको मैड्रिड (61) पर 8 अंक (69) की मजबूत बढ़त बना ली है.

मेसी ने 26वें मिनट में फ्री किक पर खूबसूरत गोल दागा, जो विजयी गोल साबित हुआ. इसके साथ ही मेसी अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर भारी पड़े. दरअसल, मेसी ने अपने करियर के 747वें मैच में 600वां गोल दागा, जबकि रोनाल्डो को यहां तक पहुंचने में सौ से ज्यादा (857) मैच खेलने पड़े थे.

Advertisement

मेसी के 600 गोल- -

क्लब गोल : 539

राष्ट्रीय टीम के लिए (अर्जेंटीना): 61

ला लिगा प्वाइंट टेबलः टॉप-3

1. बार्सिलोना- 27 मैच 69 अंक

2. एटलेटिको मैड्रिड- 27 मैच 61अंक

3. रियल मैड्रिड- 27 मैच 54 अंक

(कुल 38-38 मुकाबले होंगे)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »