विदेशी रेसलरों के हमले में खली जख्मी, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

खली के सिर, कंधे, छाती, गर्दन, रीढ़ की हड्डी और दिमाग में गंभीर जख्म हैं. बुधवार रात उन्हें एक स्थानीय निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था. गुरुवार सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया.

Advertisement
देहरादून रेफर किए गए बुरी तरह जख्मी खली देहरादून रेफर किए गए बुरी तरह जख्मी खली

केशव कुमार

  • हलद्वानी,
  • 25 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

रेसलिंग इवेंट में इंडियन रेसलर द ग्रेट खली बुरी तरह ख्मी कर दिए गए. डॉक्टरों के मुताबिक उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं. इससे काफी खून बह गया. इसके अलावा उनके कंधे में फ्रैक्चर, छाती, गर्दन, रीढ़ की हड्डी और दिमाग में गंभीर जख्म हैं. बुधवार रात उन्हें एक स्थानीय निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था. गुरुवार सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया. इसके बाद हेलिकॉप्टर से उन्हें देहरादून पहुंचाया गया.

Advertisement

कई विदेशी रेसलरों ने मिलकर किया खली पर हमला
हलद्वानी के अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि 24 घंटे तक देहरादून भेज दिया गया है. हलद्वानी में हो रहे रिंग में उनके साथ लड़ने के लिए विदेशी रेसलर माइक नॉक्स और ब्रूडी स्टील रिंग में कूद गए. इसके पहले भारत के रेसलर जिंदर महल ने रेसलर अपोलो को हराया था. जीत के जश्न के बीच में ही रिंग में विदेशी दो रेसलर उतर आए. उन्होंने पहले जिंदर को पीटा फिर खली को ललकारा. इसके बाद रिंग में आए खली ने उन्हें जमकर पीटा. इस पर रेफरी ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया.

खली पर हमले से नाराज फैंस ने किया हंगामा
एलिमिनेट करने की बात पर खली रेफरी से बहस कर रहे थे. इसी बीच विदेशी रेसलरों ने उनपर स्टील चेयर से हमला किया. जब तक खली संभलते तब तक उन पर कई हमले हो गए. खली की ने मिलकर उन्हें जख्मी हालत में बचाकर निकाला. इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया. खली पर हमले से नाराज प्रशंसकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और विदेशी रेसलर्स पर मिट्टी फेंकनी शुरू कर दी.

Advertisement

सब पर शुरू से ही भारी पड़ रहे थे खली
फाइट चैंपियनशिप में इस दौरान कनाडा की एक महिला रेसलर के हाथ भी टूट गया. इससे पहले ब्रूडी स्टील ने खली को लड़ाई के लिए ललकारा था. दोनों ने ही लड़ाई से पहले डेथ वारंट पर दस्तखत किए थे. शुरू से ही भारी पड़ रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement