U-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप: भारत-अमेरिका के मैच में शामिल होंगे PM मोदी

भारतीय फुटबाल जगत के दिग्गज आई.एम. विजयन, बाईचुंग भूटिया और भारतीय फुटबाल टीम के वर्तमान कप्तान सुनील छेत्री भी इस ऐतिहासिक मौके पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

Advertisement
PM मोदी भी होंगे शामिल PM मोदी भी होंगे शामिल

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा की महासचिव फातमा समौरा और फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख जेमी यारजा छह अक्टूबर को भारत और अमेरिका की अंडर-17 टीमों के बीच खेले जाने वाले अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में मौजूद रहेंगे.

एक सूत्र ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "टूर्नामेंट के पहले दिन खेले जाने वाले मैच में प्रधानमंत्री मोदी, फीफा की महासचिव और फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख मौजूद रहेंगे."

Advertisement

भारतीय फुटबाल जगत के दिग्गज और भारतीय फुटबाल टीम के वर्तमान कप्तान सुनील छेत्री भी इस ऐतिहासिक मौके पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

सूत्र ने कहा, "हमने कुछ भारतीय फुटबाल खिलाड़ियों, विजयन, सुनील, भूटिया को उद्घाटन पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रण भेजे हैं." भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी. इस स्टेडियम में कुल 60,000 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं और ऐसा माना जा रहा है कि पहले दिन स्टेडियम दर्शकों से भरा रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »