हांगकांग ओपन: फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 यिंग से हारीं सिंधु

हांगकांग ओपन के खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु को चीनी ताइपे की खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग से हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
पीवी सिंधु पीवी सिंधु

विश्व मोहन मिश्र

  • हांगकांग,
  • 26 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

भारत की स्टार शटलर वर्ल्ड नंबर-3 पीवी सिंधु एक बार फिर चीनी ताइपे की खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग से हांगकांग ओपन का खिताब जीतने में असफल रहीं.

रविवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के फाइनल मैच में सिंधु को मात देकर यिंग ने लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की.

ऑल इंग्लैंड ओपन की मौजूदा चैंपियन यिंग ने इंडिया और कोरिया ओपन जीतने वाली सिंधु को एक बार फिर इसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से मात दी.

Advertisement

पिछले साल भी दोनों खिलाड़ियों के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया था, जहां यिंग ने सिंधु को 21-15, 21-17 से मात दी थी.

हांगकांग ओपन: सिंधु का सफर

- रविवार को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से हारकर खिताब जीतने में नाकाम रहीं सिंधु

- सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर-6 रत्चानोक इंतानोन को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी.

- रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने जापान की वर्ल्ड नंबर-2 अकाने यामागुची को 36 मिनट में 21-12, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

- सिंधु जापान की ही वर्ल्ड नंबर-14 अया ओहोरी को 39 मिनट में 21-14, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं.

- सिंधु ने पहले दौर में 786वीं रैंकिंग वाली हांगकांग की यूट यी लुंग को 26 मिनट में 21-18, 21-10 से हराया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »