US OPEN में कभी नहीं भिड़े फेडरर-नडाल, क्या इस बार होगी टक्कर?

स बार साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 28 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा. फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार दो दिग्गजों में मुकाबला जरूर होगा.

Advertisement
फेडरर-नडाल फेडरर-नडाल

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

कोर्ट पर रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच प्रतिद्वंद्विता के 13 साल हो गए. इस दौरान दोनों में 37 बार भिड़ंत हो चुकी है. लेकिन यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में उन दोनों में अबतक एक भी भिड़ंत नहीं हुई है.इस बार साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 28 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा. फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार दो दिग्गजों में मुकाबला जरूर होगा.

Advertisement

तीन साल में पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे 31 साल के स्पेनिश धुरंधर नडाल दो बार यूएस ओपन का सिंगल्स टाइटल हासिल कर चुके हैं. उनके नाम अब तक 15 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. इसी साल जून में उन्होंने रिकॉर्ड पर कब्जा किया था.

उधर, 2004-2008 के दौरान पांच बार के यूएस चैंपियन 36 साल के स्विस स्टार फेडरर की नजर 20वें ग्रैंड स्लैम पर होगी. साथ ही वह और खिताब हासिल करने के बाद साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम जीतना चाहेंगे.

फेडरर अगर इस बार जीत पाए, तो वह मॉडर्न एरा के सबसे उम्रदराज यूएस ओपन चैंपियन बन जाएंगे. यदि ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो वह 1929 में अमेरिकी बिल टेलडेन के बाद सबसे ज्यादा उम्र के यूएस चैंपियन बन सकते हैं.

नडाल और फेडरर के लिए रास्ता हुआ आसान

Advertisement

नडाल और फेडरर के लिए इसलिए भी खिताब का रास्ता आसान हो गया है, क्योंकि इस बार सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच इस होड़ में शामिल नहीं हैं. दो बार के यूएस चैंपियन जोकोविच कोहनी की चोट के बाद पूरे सीजन से हट गए हैं.

दूसरी तरफ, मौजूदा चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका भी इस बार अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाएंगे. घुटने में चोट की वजह से वह पहले ही यूएस ओपन से बाहर रहने की घोषणा कर चुके हैं.उधर, 2012 के यूएस चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे भी कूल्हे की समस्या से जूझ रहे हैं.  उन्होंने भी कहा है कि वह भी साल के इस आखिरी ग्रैंड स्लैम में नहीं खेल पाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement