IPL: आज धोनी-कोहली में 'महामुकाबला', जानें CSK में किसका कट सकता है पत्ता

आईपीएल के 13वें सीजन के 25वें मुकाबले में शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी.

Advertisement
Virat Kohli and MS Dhoni Virat Kohli and MS Dhoni

aajtak.in

  • दुबई,
  • 10 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST
  • शनिवार को CSK-RCB आमने-सामने, दुबई में होगी भिड़ंत
  • लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है चेन्नई की टीम
  • कप्तान धोनी खुद उस फॉर्म में नहीं, जिसके लिए जाने जाते हैं

आईपीएल के 13वें सीजन के 25वें मुकाबले में शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी. दुबई में यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. 

चेन्नई की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. वह 6 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई है और अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु 5 मैचों में 3 जीत के साथ 5वें स्थान पर है. यानी दोनों टीमें टॉप-4 से बाहर हैं. 

Advertisement

CSK vs RCB : आंकड़े क्या कहते हैं..? 

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 24 मुकाबले (2008-2019) हो चुके हैं. चेन्नई ने 15, जबकि बेंगलुरु ने 8 में जीत हासिल की है. एक मैच बेनतीजा रहा था.

CSK को लेना होगा बड़ा फैसला

चेन्नई टीम में हरफनमौला केदार जाधव का पत्ता कट सकता है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे थे. चेन्नई को जीत के करीब पहुंचकर 10 रनों से पराजय झेलनी पड़ी और जाधव की रक्षात्मक बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई. अब देखना यह है कि आम तौर पर बदलाव करने से हिचकिचाती रही टीम 35 साल के जाधव को ही उतारती है या किसी और को मौका मिलता है.

खुद कप्तान धोनी खो चुके हैं फॉर्म

Advertisement

शेन वॉटसन के फॉर्म में लौटने और फाफ डु प्लेसी के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई का मध्यक्रम चिंता का विषय बना हुआ है. कप्तान धोनी खुद उस फॉर्म में नहीं हैं, जिसके लिए जाने जाते हैं. जाधव को बाहर करने पर ऋतुराज गायकवाड़ या एन जगदीशन को उतारा जा सकता है, जिन्हें 2018 से कोई मौका नहीं मिला है.

चेन्नई के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया. हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने विकेट चटकाए. पीयूष चावला की जगह आए कर्ण शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिये. तेज गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, सैम कुरेन और शार्दुल ठाकुर पर रहेगा.

फॉर्म में लौट आए हैं कैप्टन कोहली 

दूसरी ओर आरसीबी के पास कोहली जैसा कप्तान और बल्लेबाज है, जो राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ फॉर्म में नजर आए. युवा देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, एरॉन फिंच से भी आक्रामक पारी की उम्मीद रहेगी.

गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर को छोड़कर किसी ने प्रभावित नहीं किया. उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी महंगे साबित हुए. श्रीलंका के इसुरू उदाना के आने से गेंदबाजी को बल मिलेगा.

टीमें इस प्रकार हैं -

चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबति रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, एरॉन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जाम्पा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement