17 हजार खिलाड़ियों के घर जैसा होगा रियो ओलंपिक का खेल गांव

यह खेल गांव ओलंपिक के दौरान 17 हजार एथलीट और आधिकारियों के लिए घर के समान होगा. इस खेल गांव में विभिन्न धर्मो के केंद्र, जिम, बैंक, पोस्ट ऑफिस, रोजमर्रा की चीजों के स्टोर, ब्यूटी सैलन, हेयरड्रेसर आदि की सुविधा मौजूद है.

Advertisement

पंकज श्रीवास्तव

  • रियो डी जेनेरियो,
  • 24 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

इसी साल अगस्त में होने वाले के लिए बनाए गए खेल गांव को अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने पेश किया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खेल गांव का अनावरण गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आधिकारिक वर्षगांठ के मौके 'ओलंपिक डे' पर किया गया.


यह खेल गांव ओलंपिक के दौरान 17 हजार और आधिकारियों के लिए घर के समान होगा. इस खेल गांव में विभिन्न धर्मो के केंद्र, जिम, बैंक, पोस्ट ऑफिस, रोजमर्रा की चीजों के स्टोर, ब्यूटी सैलन, हेयरड्रेसर आदि की सुविधा मौजूद है.

Advertisement


खेल गांव के निदेशक मारियो सिलेंटी के अनुसार खेल गांव के स्वंयसेवकों का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा. ब्राजील की बास्केटबाल की जानी-मानी खिलाड़ी जानेथ अरकेन को इस खेल गांव का मेयर बनाया गया है. उनका काम खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करना और उनकी जरूरतों का ख्याल रखना होगा. जानेथ ने कहा, 'मेरे लिए यह काम पदक जीतने के समान है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement