दोस्तों ने दिया चैलेंज और टॉपलैस होकर मैदान में घुस गई महिला फैन!

लाइव मैच के दौरान एक महिला मैदान में घुस गई, जिसके बाद अब उसने इसका कारण बताया है. ऑस्ट्रेलिया में हुए एक मैच के दौरान दोस्तों के चैलेंज करने के बाद महिला ने ऐसा किया था.

Advertisement
Topless streaker (Getty) Topless streaker (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • लाइव मैच में घुस गई थी महिला फैन
  • दोस्तों ने किया था चैलेंज

ऑस्ट्रेलिया में जारी रग्बी लीग के दौरान एक महिला फैन टॉपलैस होकर ग्राउंड में घुस गई थी, जिसकी वजह से मैच को रोकना पड़ा था. Gold Coast Titans और Parramatta Eels के बीच हो रहे मैच में जब हर कोई हैरान रह गया, जब एक महिला टॉपलैस होते हुए स्टैंड से सीधा ग्राउंड में घुस गई. 

अब इस महिला को लेकर कई बात सामने आई हैं. महिला का नाम Javon Johanson है, जिनके पार्टनर ने बताया है कि उसे बिल्कुल नहीं पता था कि वह ऐसा करने वाली है, ये एक तरह का धब्बा साबित हुआ है. 

हालांकि, Javon Johanson का कहना है कि ऐसा करना उसकी बकट लिस्ट में शामिल था, यही वजह है कि वह इस मोमेंट का इंतज़ार कर रही थी. Javon Johanson के मैदान में घुसने और टॉपलैस होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया.


Javon Johanson को रोकने के लिए कई सुरक्षाकर्मी मैदान में घुस आए थे और जबरन उन्हें ग्राउंड से बाहर ले जाया गया. हालांकि, इसपर सोशल मीडिया पर लोगों में बहस भी हुई. कई लोगों ने पुलिस के एक्शन को गलत बताया, तो कुछ लोगों ने महिला के एक्शन को गलत करार दिया. 

Advertisement

Javon Johanson ने कहा कि इसमें सुरक्षाकर्मियों की कोई गलती नहीं है, वह अपना काम ही कर रहे थे. लेकिन मैंने जो करना था वो मैंने कर दिया. मेरे दोस्तों ने मुझे चैलेंज दिया था, ऐसे में इसमें सोचने की कोई ज़रूरत ही नहीं थी ये तो आपको करना ही था.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी में इस तरह कोई फैन ग्राउंड में घुस गया हो. क्रिकेट हो या फुटबॉल, अक्सर इस तरह की चीज़ें मैदान में दिखाई पड़ती हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement