‘तुझे मैं स्टार बनाऊंगा…’ विज्ञापन की दुनिया में नीरज चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री, Video

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा स्टार बन चुके हैं. नीरज ने ओलंपिक खेलों में भारत को एथलेटिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद नीरज देश के चहेते बन गए हैं.

Advertisement
Neeraj Chopra Neeraj Chopra

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST
  • नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था गोल्ड मेडल
  • स्टार जैवलिन थ्रोअर ने विज्ञापन की दुनिया में रखा कदम

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा स्टार बन चुके हैं. नीरज ने ओलंपिक खेलों में भारत को एथलेटिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद नीरज देश के चहेते बन गए हैं.

नीरज के गोल्ड मेडल जीतते ही तय हो गया था कि वह बहुत जल्द विज्ञापन की दुनिया में भी धमाल मचाएंगे. इस स्टार एथलीट ने इसकी शुरुआत कर दी है. वह क्रेडिट कार्ड पेमेंट की ऐप CRED के विज्ञापन में दिखेंगे. रविवार को आईपीएल-2021 के दूसरे हिस्से की शुरुआत होने से पहले इस ऐड का सोशल मीडिया पर डेब्यू हुआ.

Advertisement

नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे हर क्षेत्र के धुरंधर नीरज चोपड़ा की सफलता को भुनाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐड में नीरज को अलग-अलग रूप में दिखाया गया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि गोल्ड का भाव बढ़ गया. वो कह रहे हैं कि तुझे मैं स्टार बनाऊंगा....

बता दें कि ये कंपनी आईपीएल- 2021 के पहले हिस्से में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अलग अवतार में लाकर सुर्खियां बटोरी थीं. CRED के ऐड में द्रविड़ को गुस्सा करते दिखाया गया था. 

नीरज चोपड़ा की बात करें तो वह हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दिए थे. नीरज शो में अमिताभ बच्चन को हरियाणवी सिखाते हुए भी दिखे थे. 

Advertisement

स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पिछले हफ्ते कहा था कि उन्होंने टोक्यो खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आने वाले ओलंपिक में रिकॉर्ड तोड़ने पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं. नीरज, जिनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 88.07 मीटर है, ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »