भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला, इस तारीख को होगी एशिया चैम्प‍ियन बनने की जंग, संग्राम सिंह से भिड़ेंगे आबिद अली

भारतीय एमएमए स्टार और इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह 19 जुलाई 2026 को मलेशिया स्ट्राइक एमएमए चैम्प‍ियनश‍िप में पाकिस्तान के आबिद अली से भिड़ेंगे. कुआलालंपुर में होने वाले इस मुकाबले के विजेता को एशिया चैम्प‍ियन का खिताब मिलेगा. भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के कारण इस फाइट को एशिया की सबसे चर्चित एमएमए भिड़ंतों में गिना जा रहा है.

Advertisement
एशिया का ताज किसके सिर? भारत के संग्राम सिंह और पाकिस्तान के आबिद अली आमने-सामने (Photo: ITG) एशिया का ताज किसके सिर? भारत के संग्राम सिंह और पाकिस्तान के आबिद अली आमने-सामने (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच खेल मैदान पर होने वाली हर टक्कर दुनियाभर के खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. अब ऐसी ही एक और बहुप्रतीक्षित भिड़ंत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी, जहां भारत के स्टार फाइटर और इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह का सामना पाकिस्तान के आबिद अली से होगा.

यह ऐतिहासिक मुकाबला 19 जुलाई 2026 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होने वाली मलेशिया स्ट्राइक एमएमए चैम्प‍ियनश‍िप 2026 के दौरान खेला जाएगा. मुकाबले के विजेता को एशिया चैम्प‍ियन का खिताब दिया जाएगा, जिससे इस फाइट का महत्व और बढ़ गया है.

Advertisement

भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता हमेशा से खेल जगत की सबसे बड़ी कहानियों में शामिल रही है. क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी के बाद अब एमएमए में भी दोनों देशों के खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. यही वजह है कि इस मुकाबले को लेकर एशिया ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के मार्शल आर्ट्स प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

आयोजकों के अनुसार इस चैम्प‍ियनश‍िप को इंटरनेशनल स्तर पर बड़ी पहचान मिल रही है और इसे इस साल एशिया के सबसे चर्चित एमएमए मुकाबलों में से एक माना जा रहा है. फाइट के विजेता को एशिया का नया चैम्प‍ियन घोषित किया जाएगा.

इस आयोजन की प्रतिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलेशिया के प्रधानमंत्री के भी इस मुकाबले को देखने पहुंचने की संभावना जताई गई है. उनकी संभावित मौजूदगी इस आयोजन के बढ़ते वैश्विक महत्व को दर्शाती है.

Advertisement

संग्राम सिंह इस मुकाबले में शानदार उपलब्धियों के साथ उतर रहे हैं. हाल ही में उन्हें बिलियनेयर ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें खेल, नेतृत्व और वैश्विक शांति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया था.

संग्राम सिंह लंबे समय से भारत का प्रतिनिधित्व इंटरनेशनल मंचों पर करते रहे हैं. अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा, अनुशासन और जुझारू स्वभाव के कारण उन्होंने खेल जगत में खास पहचान बनाई है. अब उनके सामने पाकिस्तान के आबिद अली की चुनौती होगी, जो एशिया चैम्प‍ियन बनने के इरादे से रिंग में उतरेंगे.

दोनों फाइटर्स के बीच यह मुकाबला सिर्फ खिताब की लड़ाई नहीं होगा, बल्कि भारत-पाकिस्तान खेल प्रतिद्वंद्विता का एक नया अध्याय भी लिख सकता है. ऐसे में 19 जुलाई को होने वाली इस फाइट पर दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी.

कुआलालंपुर में होने वाली इस ऐतिहासिक रात का अंत नए एशिया चैम्प‍ियन के ताजपोशी के साथ होगा, लेकिन उससे पहले फैंस को एक रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने को मिल सकता है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »