IPL: जडेजा का फील्डिंग में धमाल, कैच लेने के बाद लगाया फोन, किया ये इशारा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 45 रनों से शिकस्त दे दी. सीएसके की इस जीत में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का अहम योगदार रहा. जडेजा ने अहम मौके पर दो विकेट चटकाए और चार कैच भी लपके.

Advertisement
रवींद्र जडेजा ने मैच में लिए चार कैच रवींद्र जडेजा ने मैच में लिए चार कैच

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 20 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से हराया
  • रवींद्र जडेजा ने मैच में लिए दो विकेट और चार कैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 45 रनों से शिकस्त दे दी. सीएसके की इस जीत में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का अहम योगदार रहा. जडेजा ने अहम मौके पर दो विकेट चटकाए और चार कैच भी लपके.

रवींद्र जडेजा ने राजस्थान के ओपनर मनन वोहरा, रियान पराग, क्रिस मॉरिस और जयदेव उनादकट का कैच लिया. इसके अलावा उन्होंने जोस बटलर और शिवम दुबे का विकेट लिया. जडेजा ने दोनों ही बल्लेबाजों को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा. पारी के 12वें में जडेजा ने अपनी टीम को ये दोनों सफलता दिलाई. 

Advertisement

जडेजा ने की कमाल की फील्डिंग

मैदान पर अपना 100 पर्सेंट देने वाले जडेजा ने इस मैच में भी कमाल की फील्डिंग की. जडेजा ने राजस्थान के बल्लेबाज जयदेव उनादकेट का कैच लेने के बाद अलग अंदाज में जश्न भी मनाया. पहले तो उन्होंने चार अंगुली दिखाते हुए इशारा किया और फिर कान पर हाथ लगाकर फोन लगाने का इशारा किया. 

ये पढ़ें- IPL: जड्डू की करिश्माई फील्डिंग, राहुल को 'रॉकेट थ्रो' पर किया रन आउट

एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं. एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, डेविड वॉर्नर, जैक्स कैलिस, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, फाफ डु प्लेसिस के नाम हैं. इस लिस्ट में अब जडेजा भी शुमार हो गए हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने एक पारी में सबसे ज्यादा 4 कैच लिए हैं. 

पंजाब के खिलाफ भी की थी शानदार फील्डिंग

जडेजा ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी शानदार फील्डिंग की थी. जडेजा ने पंजाब के कप्तान केएल राहुल को डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया. इसके बाद क्रिस गेल का शानदार कैच लपका था. सीएसके के गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद को क्रिस गेल ने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ खेलकर एक रन लेना चाहा. वहां मौजूद जडेजा ने एक स्टम्प को निशाना बनाकर बाएं हाथ से स्ट्राइकर एंड पर सटीक थ्रो किया.

Advertisement

केएल राहुल क्रीज में नहीं पहुंच सके और महज पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए .इसके बाद जडेजा ने क्रिस गेल का भी शानदार कैच पकड़ा. दीपक चाहर की गेंद क्रिस गेल के बल्ले से टकराकर बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ गई. वहां मौजूद जडेजा ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »