IPL: पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी पर फिदा हुईं 'गर्लफ्रेंड' प्राची सिंह, 'भेज दिया दिल'

दिल्ली की जीत नींव ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने रखी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवरों में 59 रन जोड़े. पृथ्वी शॉ ने खासतौर से आक्रामक बैटिंग की.

Advertisement
प्राची सिंह (फोटो- इंस्टाग्राम) प्राची सिंह (फोटो- इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • पृथ्वी शॉ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली तूफानी पारी
  • शॉ और धवन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने 196 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दिल्ली की जीत नींव ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने रखी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवरों में 59 रन जोड़े. पृथ्वी शॉ ने खासतौर से आक्रामक बैटिंग की. उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. इस युवा बल्लेबाज ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए. 

Advertisement

पृथ्वी शॉ की इस पारी पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह फिदा हो गईं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी की फोटो पोस्ट की और हार्ट की इमोजी लगाई. प्राची इससे पहले भी पृथ्वी की पारियों पर रिएक्ट कर चुकी हैं.

पृथ्वी ने आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उनकी इस बल्लेबाजी पर भी प्राची सिंह ने प्रतिक्रिया दी थी. 

प्राची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'शॉ ने क्या शुरुआत की है.' उन्होंने 'हार्ट इमोजी' भी लगाई. प्राची इससे पहले भी पृथ्वी के पोस्ट पर कमेंट कर चुकी हैं.

पृथ्वी ने आईपीएल से पहले ट्रेनिंग सेशन की तस्वीर पोस्ट की थी. उनके इस पोस्ट पर प्राची ने लिखा कि, 'हाहा, मैं आपकी हंसी मिस कर रही हूं.' उन्होंने कमेंट में 'हार्ट इमोजी' भी लगाई थी.

Advertisement

पृथ्वी और प्राची दोनों अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं. पृथ्वी जहां टीम इंडिया की ओर से 5 टेस्ट मैच खेल चुके हैं तो वहीं प्राची सिंह एक टीवी शो कर चुकी हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »