IPL का दूसरा चरण: हर तीसरे दिन RT-PCR टेस्ट करवाएगा BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे चरण के 31 मैचों के दौरान खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य हितधारकों के 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाएगा.

Advertisement
BCCI to conduct 30,000 RT-PCR tests. BCCI to conduct 30,000 RT-PCR tests.

aajtak.in

  • दुबई,
  • 08 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST
  • 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाया जाएगा
  • 19 सितंबर से शुरू हो रहा है आईपीएल का दूसरा चरण

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे चरण के 31 मैचों के दौरान खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य हितधारकों के 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाएगा.

आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक तीसरे दिन आरटी पीसीआर परीक्षण करवाया जाएगा. पिछली बार जब यूएई में टूर्नामेंट खेला गया था, तब प्रत्येक पांचवें दिन आरटी पीसीआर परीक्षण किया जा रहा था.

Advertisement

दुबई स्थिति एक चिकित्सा कंपनी वीपीएस हेल्थकेयर को 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की आपात चिकित्सा, खेल चिकित्सा विशेषज्ञ और यहां तक कि एयर एंबुलेंस की सेवाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

खिलाड़ी किसी भी तरह की आपात चिकित्सा के लिए आईपीएल के बायो-बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) से बाहर न निकलें, इसके लिए चिकित्साकर्मियों को भी खिलाड़ियों के साथ ही जैव सुरक्षित वातावरण में रखा जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement