आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी प्रैक्टिस मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना आखिरी वर्ल्ड टी20 प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
पहला प्रैक्टिस मैच जीत चुकी है इंडिया पहला प्रैक्टिस मैच जीत चुकी है इंडिया

प्रियंका झा

  • मुंबई,
  • 12 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना आखिरी वर्ल्ड टी20 प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

कोलकाता में गुरुवार को पहले में भारत ने वेस्टइंडीज को 45 रनों से हराया था. इस मैच में भारत के ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा ने नाबाद 98 रन बनाए थे.

में अपने पिछले 11 मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम काफी अच्छे फॉर्म में चल रही है. ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद भारत ने इस टूर्नामेंट में कदम रखा है.

Advertisement

आस्ट्रेलिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला 1-2 से हारने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मिश्रित मनोभाव के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि जहां एक ओर टीम में ए.बी. डीविलियर्स, डेविड मिलर, क्विंटन कॉक और फाफ दु प्लेसिस जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान ताहिर, कागिसो रबाडा, क्रिस मोरिस तथा डेविड वीज जैसे गेंदबाज भी हैं. भारत ने हाल ही में एशिया कप अपने नाम किया था. टीम इंडिया नागपुर में 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान का आगाज करेगी.

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आशा है कि मेजबान टीम अपने खेल को उसी अंदाज में खेलेगी, जैसे हाल ही में खेलती आई है. गेंदबाजों की सूची में देखा जाए, तो अनुभवी आशीष नेहरा और युवा खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन तथा रवींद्र जड़ेजा के साथ अपनी टीम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »