'अभी सिर्फ T20 खेलने लायक', मोहम्मद शमी को लेकर अजीत अगरकर का अजीब जवाब, टेस्ट-वनडे से किया बाहर

मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि शमी फिलहाल केवल टी20 क्रिकेट खेलने के लिए फिट हैं. घरेलू क्रिकेट में 67 विकेट लेने के बावजूद उनकी वापसी नहीं हो सकी. शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप फाइनल में खेला था.

Advertisement
मोहम्मद शमी (File Photo: ITG) मोहम्मद शमी (File Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई द‍िल्ली ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: 7 मैचों में 16 व‍िकेट 
  • रणजी ट्रॉफी: 7     मैचों में 37    विकेट 
  • व‍िजय हजारे ट्रॉफी: 7 मैचों में 15    व‍िकेट 

ये मोहम्मद शमी के 2025-26 सीजन के आंकड़ हैं, इसके बावजूद वो अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए, वहीं टीम इंड‍िया के चीफ सेलेक्टर ने इसके पीछे की वजह भी बताई. 

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो शमी का नाम उसमें नहीं था. इसके बाद हर किसी के मन में यही सवाल उठा कि आखिर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस अनुभवी गेंदबाज को मौका क्यों नहीं मिला.

टीम सेलेक्शन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शमी को लेकर बड़ा बयान दिया. अगरकर ने साफ कहा कि फिलहाल शमी का शरीर लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक शमी इस समय केवल टी20 क्रिकेट खेलने की स्थिति में हैं.

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-नहीं, उनके टेस्ट टीम में चयन पर चर्चा नहीं हुई. हमें जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार फिलहाल उनका शरीर सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलने की इजाजत दे रहा है. मुझे पता है कि उन्होंने इस साल घरेलू क्रिकेट खेला है, लेकिन अभी वह टेस्ट और वनडे के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं.

Advertisement

शमी लंबे समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप फाइनल में खेला था. इसके बाद चोट के कारण वह करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे. हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया. उनके इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि चयनकर्ता उन्हें फिर से भारतीय टीम में मौका देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इससे पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें नहीं चुना गया था. तब भी फिटनेस को ही वजह बताया गया था.

बताया जाता है कि सेलेक्टर्स शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं होने की वजह से खुद तेज गेंदबाज ने उपलब्धता नहीं दी थी. यही कारण है कि उनकी वापसी लगातार टलती जा रही है.

हालांकि शमी को 2025 की ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उसके बाद से वह फिर नेशनल टीम से बाहर हो गए. फिलहाल वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. इस सीजन उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement