कौन हैं सौरभ दुबे? जिनकी IPL में चमकी किस्मत, इस टीम के लिए मचाएंगे धमाल

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज आकाश दीप के चोटिल होकर बाहर होने से बड़ा झटका लगा, लेकिन अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एक बाएं हाथ के फास्ट बॉलर पर दांव खेला है. यह फास्ट बॉलर मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रह गया था, लेकिन अब उसकी किस्मत चमक गई है.

Advertisement
सौरभ दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं. (Photo: instagram/saurabhh_dubey24) सौरभ दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं. (Photo: instagram/saurabhh_dubey24)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इस सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है. आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बड़े झटके लगे. तेज गेंदबाजों आकाश दीप और हर्षित राणा इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए.

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. दिलचस्प बात ये है कि दुबे पहले ही कोलकाता में टीम कैम्प के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं. दुबे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं.

सौरभ दुबे ने अब तक 8 लिस्ट-ए और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने लिस्ट-ए मैचों में 23.31 के एवरेज से 16 विकेट झटके हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक कोई विकेट नहीं लिया है.

SRH में नहीं मिला मौका
सौरभ दुबे आईपीएल 2026 के लिए हुई प्लेयर्स की मिनी नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. दुबे का बेस प्राइस 30 लाख रुपये थे. दुबे आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का भी हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

Advertisement

28 वर्षीय सौरभ दुबे साल 2019 में एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे. तब नेपाल के खिलाफ अपने लिस्ट-A डेब्यू पर उन्होंने 26 रन देकर चार विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने. उस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए थे.

आकाश दीप और हर्षित राणा के बाहर होने से कोलकाता नाइट राइडर्स की तेज गेंदबाजी यूनिट कमजोर जरूर हुई है, लेकिन सौरभ दुबे एक लेफ्ट-आर्म पेसर के तौर पर बॉलिंग अटैक में विविधता ला सकते हैं. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो आईपीएल में उनका डेब्यू देखने लायक होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement