कोई बना एक्टर, कोई कोच... IPL स्पॉट फिक्सिंग में फंसे ये 3 क्रिकेटर 13 साल बाद अब कहां हैं?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन अब अपने अंतिम मोड़ पर है, यह आईपीएल का 19वां सीजन चल रहा है. लेकिन आज से करीब 13 साल पहले राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों की आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तारी ने इस लीग पर एक कभी ना भूलने वाला काला धब्बा लगा दिया था.

Advertisement
स्पॉट फिक्सिंग के 13 साल बाद कहाँ है ये 3 क्रिकेटर ? स्पॉट फिक्सिंग के 13 साल बाद कहाँ है ये 3 क्रिकेटर ?

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

13 साल पहले आज ही के दिन आईपीएल के 6वें सीजन (16 मई 2013 ) में दिल्ली पुलिस ने मुंबई में राजस्थान रॉयल्स के तीन क्रिकेटरों, एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला को स्पॉट-फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. 

बीसीसीआई ने एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था. हालाँकि, बाद में अदालतों द्वारा पर्याप्त सबूत न मिलने पर इन खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक आरोप हटा दिए गए.

Advertisement

मार्च 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को भी हटा दिया था. इन तीनों भारतीय क्रिकेटरों ने आईपीएल में खेल को शर्मसार कर दिया था. इस घटना को हुए 13 साल बीत गए हैं और ये तीनों ही खिलाड़ी अब अपनी ज़िंदगी में बढ़ चुके हैं. 

स्पॉट फिक्सिंग से बैन तक…अब कहां और क्या कर रहे हैं ये 3 क्रिकेटर?

1. एस. श्रीसंत: एस. श्रीसंत एक आक्रामक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे, जो अपनी रफ्तार, बाउंस और स्विंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 2005 से 2013 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और टीम इंडिया की दो ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत में अहम भी भूमिका निभाई थी.इस घटना के बाद श्रीसंत ने टीवी और एंटरटेनमेंट में एंट्री ली और 2014 में डांस शो 'झलक दिखलाजा' के 7वें सीजन में हिस्सा लिया था. क्रिकेटर श्रीसंत ने रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के सीजन 12 में भाग लिया था. 

Advertisement

उन्होंने साल 2018 में प्रसारित हुए इस सीजन में बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और वह शो के रनर-अप (फाइनलिस्ट) भी रहे थे. श्रीसंत ने मलयालम और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग भी की थी. 2020 में बैन खत्म होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटे और केरल टीम के लिए खेले भी थे. हालांकि उनका आईपीएल में वापसी का सपना पूरा नहीं हो सका. इस वक्त एस. श्रीसंत क्रिकेट एक्सपर्ट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी के तौर पर एक्टिव हैं और इंटरव्यू और पॉडकास्ट में अपने करियर और विवादों पर खुलकर बात करते हैं. 

2.अंकित चव्हाण: अंकित चव्हाण इस समय मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की अंडर-14 टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं.  बीसीसीआई द्वारा लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटने के बाद उन्होंने कोचिंग के जरिए क्रिकेट में नई शुरुआत की.MCA द्वारा नियुक्त किए गए चव्हाण युवा खिलाड़ियों की बेसिक तकनीक और खेल की बुनियादी समझ को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं. उनका फोकस जूनियर क्रिकेटर्स को सही दिशा देने पर है.राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके अंकीत चव्हाण पर 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था.

Advertisement


हालांकि 2015 में दिल्ली की एक ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया. इसके बाद बीसीसीआई ने उनके बैन की अवधि घटा दी. क्लीन चिट मिलने के बाद चव्हाण को घरेलू और क्लब क्रिकेट में वापसी की अनुमति मिल गई. उन्होंने मुंबई के कर्नाटक स्पोर्ट्स क्लब  के लिए क्लब क्रिकेट खेला और साथ ही लेवल-1 कोचिंग सर्टिफिकेशन भी पूरा किया. अब वह कोचिंग के जरिए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और अपनी नई पहचान बनाने में जुटे हैं.

3. अजीत चंडीला: अजीत चंडीला इस समय क्रिकेट मेंटर, कोच और कंटेंट क्रिएटर के रूप में सक्रिय हैं. 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लगे आजीवन प्रतिबंध को बाद में घटाकर 7 साल कर दिया गया था, जिसके बाद जनवरी 2023 में उनका बैन खत्म हो गया.वह पॉडकास्ट इंटरव्यू, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय रहते हैं. यहां वह अपनी जिंदगी, डिप्रेशन से संघर्ष और क्रिकेट से जुड़े अनुभव साझा करते हैं. 

बीसीसीआई बैन और विवादों से गुजरने के बाद चंदीला अब शुरुआती फेम के दबाव, खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और स्पॉट फिक्सिंग विवाद से मिली सीख पर खुलकर बात करते हैं. 2026 की शुरुआत तक वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट(LLC) जैसे अनऑफिशियल टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा ले रहे हैं और उनका कहना है कि अब उनका पूरा फोकस अपनी जिंदगी और करियर को दोबारा पटरी पर लाने पर है.

Advertisement

Report - Vijay Singh

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement