मेष
फाइव आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए आर्थिक मामलों में सूझबूझ से काम लेने का सूचक है. भूलूचूक की स्थिति में वित्तीय दबाव बढ़ सकता है. पेपरवर्क में लापरवाही न करें. पेशेवर उलझनों से दूर रहें. नकारात्मक विचारों को बढ़ावा न दे. आसपास का वातारण मिलाजुला रहेगा. लक्ष्य की ओर सूझबूझ से राह बनाए रखें. पद प्रभाव सामान्य बना रहेगा.
घर के मामलों में गरिमा बनाए रखें. पेशेवर मामलों में गोपनीयता पर बल रहेगा. नीति नियम अपनाएं. अवसरों को भुनाने की कोशिश होगी. परिस्थिति का उचित आंकलन करें. कामकाज में संतुलन रखें. संयम बनाए रहें. भावनात्मक फैसलों में न आएं. संतुलन समन्वय रखें. सतर्कता से आगे बढ़ें. खानपान पर अतिरिक्त ध्यान दें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य असजता बढ़ सकती है. खानपान में सावधानी बढ़ाएं. संकेतों पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: पेशेवर मामलों में स्पष्ट रहें. औरों से अधिक प्रभावित न हों. बहकावे से बचें.
रिश्ते: घरवालों संग समय बिताएंगे. रहन सहन सामान्य बना रहेगा. करीबियों से सलाह लेंगे.