भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. उनके फैन्स की दीवानगी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है. अब विराट के डुप्लीकेट कार्तिक शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कार्तिक शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह विराट की फोटो को पानी पीते दिखाई दे रहे हैं, और बाद में खुद भी पानी पी रहे हैं.
इसे मजाकिया अंदाज में करवा चौथ से जोड़कर शेयर किया गया है. देश भर में आज (29 अक्टूबर) करवा चौथ मनाया जा रहा है. वीडियो पर लिखा है, 'My Kohli paglu friend on Karvachauth'.
वीडियो के कैप्शन में भी मजेदार अंदाज अपनाया गया है. इसमें '100 Centuries ka vrat hi kehde' लिखकर विराट कोहली के 100 शतकों का जिक्र किया गया है. इस पोस्ट को देखकर क्रिकेट फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. विराट कोहली के अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 शतक हैं, और फैन्स चाहते हैं कि विराट अपना 100 शतक जरूर पूरा करें.
कार्तिक शर्मा का RCB जर्सी में ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करवा चौथ से जोड़कर शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
कौन हैं कार्तिक शर्मा?
कार्तिक शर्मा सोशल मीडिया पर विराट कोहली के हमशक्ल के तौर पर पहचाने जाते हैं. विराट से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से वह लोगों का अक्सर ध्यान खींचते हैं. उनके वीडियो और तस्वीरें अक्सर क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. कार्तिक हमेशा विराट कोहली से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है. कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम का यूजरनेम (kartikkohlee18) भी विराट से जोड़ते हुए रखा है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क