नाना पाटेकर को विराट कोहली का आखिरी सलाम, बोले- आपका काम पीढ़ियों तक बोलेगा

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ क्रिकेट जगत भी गमगीन है. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने नाना को भारतीय सिनेमा का सच्चा लीजेंड बताया और कहा कि उनका काम और लेगेसी पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. वहीं कई दूसरे ख‍िलाड़‍ियों और खेल की दुन‍िया के द‍िग्गजों ने भी नाना पाटेकर के योगदान को याद किया.

Advertisement
नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट जगत भी गमगीन, विराट-धवन समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि (Photo: ITG) नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट जगत भी गमगीन, विराट-धवन समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड के साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है. नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. वह 75 साल के थे. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद विराट कोहली, सच‍िन तेंदुलकर, श‍िखर धवन समेत द‍िग्गजों ने ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

विराट कोहली ने नाना पाटेकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड. आपका काम और लेगेसी पीढ़ियों तक जीवित रहेगी. रेस्ट इन पीस, नाना पाटेकर जी, ॐ शांति.

नाना पाटेकर सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि क्रिकेट के भी जबरदस्त शौकीन थे. 2015 के एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन के क्रिकेट प्रेम के बारे में बताया था. नाना ने कहा था कि वह बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे और ऑफ स्पिन गेंदबाजी किया करते थे.

उन्होंने बताया था कि उस समय उनके पास क्रिकेट सीखने के लिए पैसे नहीं होते थे, इसलिए वह शिवाजी पार्क चले जाते थे. वहां नेट प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को गेंदबाजी करके वह अपना क्रिकेट का शौक पूरा करते थे. नाना ने यह भी कहा था कि वह आज भी महज 10 दिन प्रैक्टिस करके अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं. उनके मुताबिक, उम्र बढ़ने के बावजूद उनके अंदर एक क्रिकेटर हमेशा जिंदा रहा.

Advertisement

क्रिकेट के प्रति नाना की दीवानगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर विराट जल्दी आउट हो जाते हैं तो उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता. जनवरी 2025 में नाना का यह बयान खूब चर्चा में रहा था.

सच‍िन तेंदुलकर ने भी किया पोस्ट 
नाना पाटेकर को याद करते हुए सच‍िन तेंदुलकर ने कहा कहा  कि वह बेहद सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान थे. उनके काम में भी वही ईमानदारी नजर आती थी. चाहे उन्होंने मराठी सिनेमा में काम किया हो या हिंदी फिल्मों में, वह अपने किरदारों में हमेशा कुछ बेहद वास्तविक लेकर आते थे. उनके निधन की खबर बेहद दुखद है. परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं. ॐ शांति.
 

शिखर धवन ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- इंडियन सिनेमा ने आज एक बहुत खास टैलेंट खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा. ॐ शांति.

हर्षा भोगले भी हुए भावुक
मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी नाना के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा कि यह बेहद दुखद दिन है. हर्षा ने नाना को शानदार अभिनेता बताते हुए उनकी स्क्रीन और स्टेज प्रेजेंस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नाना ने हर चीज को 100 फीसदी दिया.

Advertisement

नाना का निधन कब हुआ 
नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.  उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बांबोलिम भेजा गया.

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए. 'परिंदा', 'प्रहार', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर' और 'खामोशी: द म्यूजिकल' जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई. उन्हें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्म श्री समेत कई सम्मान मिले थे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »