धोनी की फॉर्म पर कोहली बोले - लगातार मैच खेलने से लौटेंगे लय में

कोहली ने कहा कि अगले 3 महीनों में हमें कई वनडे मुकाबले खेलने हैं, इससे धोनी को काफी मदद मिलेगी. हमारा लक्ष्य अभी से ही वर्ल्ड कप की तैयारी करने का है.

Advertisement
कोहली ने किया धोनी की फॉर्म पर कमेंट कोहली ने किया धोनी की फॉर्म पर कमेंट

मोहित ग्रोवर

  • श्रीलंका ,
  • 24 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. गुरुवार को दूसरे वनडे से पहले कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म के बारे में बात की. कोहली ने कहा कि लगातार मैच खेलने का फायदा धोनी को मिलेगा और वह अपनी लय में वापस लौट पाएंगे.

आपको बता दें कि धोनी ने जबसे टेस्ट से संन्यास लिया है, तभी से वह केवल वनडे और टी-20 ही खेल रहे हैं. धोनी का वनडे में फॉर्म भी चिंताजनक रहा है. हाल ही में चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी धोनी के बारे में कहा था कि धोनी की टीम में जगह पक्की नहीं है, उनकी फॉर्म पर ही निर्भर करेगा.

Advertisement

कोहली ने कहा कि अगले 3 महीनों में हमें कई वनडे मुकाबले खेलने हैं, इससे धोनी को काफी मदद मिलेगी. हमारा लक्ष्य अभी से ही वर्ल्ड कप की तैयारी करने का है.

नहीं रहा जादुई टच

धोनी पिछले काफी समय से सिर्फ वनडे और टी-20 ही खेल रहे हैं, वहीं काफी समय से उनका प्रदर्शन उनके कद के मुताबिक नहीं रहा है. 2016 में धोनी ने 13 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 27 की औसत से 278 रन बनाए. वहीं 2017 में अभी तक उन्होंने 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 386 रन बनाए हैं. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 134 रन भी बनाए थे. धोनी कई बार मैच को फिनिश करने में भी नाकाम रहे हैं.

2019 तक टिकना मुश्किल

साफ है कि 36 वर्षीय धोनी के लिए अब 2019 वर्ल्ड कप का सफर मुश्किल हो सकता है. सेलेक्टर्स ने युवराज को टीम से बाहर कर दिया है. वहीं 2019 तक धोनी भी 38 साल के होंगे, तब तक अपनी फिटनेस बरकरार रखना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना खुद धोनी के लिए बड़ा चैलेंज होगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »