15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आएंगे विराट कोहली, DDCA ने किया कंफर्म

यह इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा और विराट कोहली से घरेलू सीरीज खेलने के लिए कह रहा था. ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने से इनकार कर दिया है.

Advertisement
विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने के लिए की हां (Photo: ITG) विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने के लिए की हां (Photo: ITG)

नितिन कुमार श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

विराट कोहली ने घरेलू मुकाबले खेलने के लिए हां कर दी है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ने इसकी जानकारी डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली को दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में 3 जनवरी और 6 जनवरी को होने वाले दिल्ली के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Advertisement

यह इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा और विराट कोहली से घरेलू सीरीज खेलने के लिए कह रहा था. ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रायपुर ODI से पहले व‍िराट कोहली ने की सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा से बात, गौतम गंभीर से बनाई दूरी, चर्चा में है ये VIDEO

दरअसल, विराट और रोहित ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब दोनों केवल वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि अपने फॉर्म को बरकरार रखने के लिए दोनों दिग्गज घरेलू मुकाबले खेलते रहें. ताकि 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की पुख्ता तैयारी हो सके. 

प्रज्ञान ओझा से हुई थी मुलाकात

रांची वनडे के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंच गई है. बुधवार को दूसरा मैच खेला जाना है. लेकिन इससे पहले सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली से मुलाकात की थी. माना जा रहा था कि ये मुलाकात घरेलू सीरीज में कोहली की उपलब्धता और फ्यूचर प्लान को लेकर ही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कोच गंभीर को किया इग्नोर? रांची वनडे के बाद का VIDEO वायरल

विराट कोहली लंदन में रहते हैं. और वनडे सीरीज के लिए ही भारतीय टीम के साथ जुड़ते हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मैच भी खेलें ताकि वह लय में बने रहें. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू सीरीज को अनिवार्य भी बनाया है. रांची वनडे के बाद कोहली ने भी कहा था कि वह अब केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं और इसकी तैयारी वह लंदन में करते हैं. कोहली ने माना था कि वह 37 साल के हैं और रिकवरी पर भी ध्यान दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »