14, 44, 21... IPL से बाहर निकलते ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला क्यों थम गया?

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए तूफानी प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए थे. शानदार प्रदर्शन के चलते ही वैभव की सीनियर टीम में भी एंट्री हो गई है. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, मगर उससे पहले उनकी फॉर्म में गिरावट आ गई है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर निराश किया. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर निराश किया. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • दांबुला,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

IND A vs SL A: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में कुछ शांत नजर आ रहा है. 15 जून (सोमवार) को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 21 रन बनाए. वैभव को श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने अपनी फिरकी में फंसाया. वैभव कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, टाइमिंग बिल्कुल सही नहीं रही और वो वानुजा सहान के हाथों लपके गए.

Advertisement

पिछले दो मैचों में भी वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. मौजूदा टूर्नामेंट में उनके स्कोर 14, 44 और 21 रहे हैं, जो उनके आईपीएल वाले अंदाज से बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं. पहले मैच में वैभव को श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने फुल लेंथ पर फंसाया. फिर दूसरे मुकाबले में वैभव को काफी शानदार शुरुआत मिल चुकी थी, लेकिन वो बाउंसर ट्रैप में फंस गए. वैभव को उस मैच में अफगानिस्तान-ए के तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने चलता किया था. अब वैभव तीसरे मैच में स्पिन गेंदबाज का शिकार बने.

वैभव से कहां हो रही चूक?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. उन्होंने कई मैचों में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए तूफानी पारियां खेलकर क्रिकेट विशेषज्ञों और फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था. यही वजह है कि इंडिया-ए टीम में शामिल होने के बाद उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थीं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के करीब पहुंचते ही युवा बल्लेबाजों पर दबाव भी बढ़ जाता है. श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के गेंदबाजों ने वैभव के खिलाफ बेहतर योजनाएं तैयार कीं, जिसका असर उनकी बल्लेबाजी पर साफ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पा रहे हैं. वैभव शायद खुद पर प्रेशर भी ले रहे हैं और अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पा रहे हैं. उन्होंने तरह-तरह की सलाह दी भी जा रही है. आईपीएल में उन्हें टीम मैनेजमेंट में खुलकर खेलने की छूट दी थी और उसका असर भी दिखा था. अब वैभव यदि बिना प्रेशर के उसी तरह की बल्लेबाजी करेंगे तो वो जरूर फॉर्म में लौट आएंगे. ये तो सही है कि टी20 और वनडे क्रिकेट में थोड़ा फर्क होता है, फिर भी वैभव को अपने ही अंदाज में बेखौफ बैटिंग करनी चाहिए. 

वैभव सूर्यवंशी अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं और ऐसे उतार-चढ़ाव किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सामान्य बात है. उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है, लेकिन अब चुनौती लगातार रन बनाने और बड़ी पारियां खेलने की है. भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैन्स को उम्मीद होगी कि वैभव जल्द ही अपनी लय हासिल करेंगे और वही विस्फोटक अंदाज दिखाएंगे, जिसने उन्हें आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया था. फिलहाल उनके हालिया स्कोर यह जरूर संकेत दे रहे हैं कि IPL का तूफान इंडिया-ए के लिए देखने को नहीं मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »