न्यूजीलैंड दौरा खत्म, अब वैभव सूर्यवंशी के सामने नई परीक्षा! इस टूर्नामेंट में काटेंगे गदर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भले ही सीमित मौके मिले, लेकिन युवा बल्लेबाज ने अपनी एक विस्फोटक पारी से सभी का ध्यान खींच लिया. अब न्यूजीलैंड दौरे के बाद वैभव के सामने घरेलू क्रिकेट की नई चुनौती होगी.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का नया मिशन! मैदान पर फिर उड़ाएंगे गर्दा. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी का नया मिशन! मैदान पर फिर उड़ाएंगे गर्दा. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा मौके नहीं मिले. 15 साल के वैभव सिर्फ दूसरे और तीसरे मुकाबले में खेलने उतरे क्योंकि ईशान किशन चोटिल थे. वैभव ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 4 रन बनाए. फिर वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में वैभव को ओपनिंग करने का मौका मिला तो उन्होंने गदर काट दिया. वैभव ने 4 छक्के और चार चौके की मदद से सिर्फ 19 बॉल पर 45 रन ठोक दिए.

Advertisement

बाकी के तीन मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर सवाल खड़े हुए. अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का भी आयोजन भी होना है. 'बेबी बॉस' के नाम से मशहूर वैभव इन दोनों सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में वो भारत लौट रहे हैं.

बिहार की ओर से एक्शन में दिखेंगे वैभव!
हालांकि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेटिंग एक्शन से ज्यादा दूर नहीं रहने वाले हैं. 14 नवंबर से घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 की शुरुआत हो रही है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वैभव भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे. बिहार की टीम इस टूर्नामेंट के लिए घोषित नहीं हुई है, लेकिन वैभव का सेलेक्शन लगभग तय है.  SMAT के आगामी सीजन में बिहार को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है.
यह भी पढ़ें: खिताब जीतकर भी बच नहीं पाया पाकिस्तान... ICC ने लिया एक्शन, कप्तान शाहीन आफरीदी ने मानी गलती

Advertisement

बता दें कि SMAT 2026-27 में बिहार की टीम 14 नवंबर को सौराष्ट्र का सामना करेगी. फिर 16 नवंबर को रेलवे, 18 नवंबर को दिल्ली, 20 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, 22 नवंबर को तमिलनाडु, 24 नवंबर को हरियाणा और 26 नवंबर को पंजाब से उसकी भिड़ंत होगी.
यह भी पढ़ें: सीरीज जीतकर श्रेयस ने युवा खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी, धोनी ने शुरु की थी ये परंपरा

इसी बीच 19 नवंबर से कतर की राजधानी दोहा में मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का भी आयोजन होना है. वैभव सूर्यवंशी को इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली है, ऐसे में वो बिहार के लिए SMAT में ज्यादा से ज्यादा दो मुकाबले ही खेल पाएंगे.  एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए इंडिया-ए की टीम 2 नवंबर (सोमवार) को घोषित की गई.
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री... तिलक वर्मा कप्तान, रजत पाटीदार को भी बड़ी जिम्मेदारी

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने करियर में 44 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 41.20 के एवरेज और 213.75 की स्ट्राइक रेट से 1772 रन बनाए हैं. वैभव ने टी20 क्रिकेट में 4 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं. टी20 क्रिकेट में वैभव ने 156 छक्के और 142 चौके लगाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »