खिताब जीतकर भी बच नहीं पाया पाकिस्तान... ICC ने लिया एक्शन, कप्तान शाहीन आफरीदी ने मानी गलती

फाइनल में पाकिस्तानी टीम ने फखर जमां के 127 रनों की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंकाई टीम को मात दी. पाकिस्तान ने 326 रनों का लक्ष्य नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. ऐतिहासिक जीत और ट्रॉफी के बावजूद पाकिस्तान के लिए फाइनल का अंत जुर्माने के साथ हुआ.

Advertisement
शाहीन आफरीदी की कप्तानी में छाई पाकिस्तानी टीम, ट्राई सीरीज में बनी चैम्पियन. (Photo: Getty Images) शाहीन आफरीदी की कप्तानी में छाई पाकिस्तानी टीम, ट्राई सीरीज में बनी चैम्पियन. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. हालांकि शानदार जीत के बाद भी पाकिस्तानी टीम को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.

फाइनल मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तानी टीम पर मैच फीस का पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है. एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने समय में मिलने वाली छूट को ध्यान में रखने के बाद पाकिस्तानी टीम को निर्धारित समय से एक ओवर पीछे पाया.

Advertisement

क्या कहता है ICC का नियम?
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत निर्धारित समय में कम फेंके गए प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. चूंकि पाकिस्तानी टीम ने एक ओवर कम फेंका था, इसी कारण उस पर 5 फीसदी जुर्माना लगा.
यह भी पढ़ें: 24 साल बाद भारत के रिकॉर्ड की बराबरी... पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में रचा इतिहास, श्रीलंका हुआ पस्त

मैदानी अंपायर्स अहसान रजा और वेन नाइट्स के साथ तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर राशिद रियाज ने पाकिस्तानी टीम पर आरोप लगाए थे. पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्रस्तावित सजा को मान लिया.

मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट पर 325 रन बनाने दिए. इसके बाद फखर जमां की शानदार शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 326 रनों का लक्ष्य नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

Advertisement

फखर जमां ने 99 गेंदों पर 127 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल थे. उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने यादगार जीत दर्ज की, लेकिन धीमी ओवर गति के कारण टीम को खिताबी जीत के बाद जुर्माना भी भुगतना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »