वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैट‍िंग कोच ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- गंभीर और श्रेयस के हाथ में है ये फैसला

आयरलैंड के खिलाफ आज (26 जून) पहले टी20 से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज को मौका जरूर मिलेगा, लेकिन सिर्फ डेब्यू कराने के लिए किसी इन-फॉर्म खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाएगा. प्लेइंग-11 पर अंतिम फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर लेंगे.

Advertisement
15 साल के वैभव पर बड़ा अपडेट, कोटक बोले- सिर्फ डेब्यू कराने के लिए किसी को नहीं हटाएंगे (Photo: Getty) 15 साल के वैभव पर बड़ा अपडेट, कोटक बोले- सिर्फ डेब्यू कराने के लिए किसी को नहीं हटाएंगे (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेलफास्ट ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में शुक्रवार (26 जून) को खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह बनाएंगे? इस सस्पेंस के बीच भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पहली बार उनके डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है.

कोटक ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशन क्रिकेट में मौका जरूर मिलेगा, लेकिन सिर्फ उनका डेब्यू कराने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं किया जाएगा, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य सबसे मजबूत प्लेइंग-11 उतारना है.

Advertisement

अगर वैभव को बेलफास्ट टी20 में मौका मिलता है तो वह भारत की मेन्स और वुमन दोनों टीमों को मिलाकर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे. यही वजह है कि उनकी संभावित एंट्री इस मुकाबले का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है.

'वैभव असाधारण प्रतिभा हैं'
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने वैभव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस युवा बल्लेबाज की प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं है. वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. आईपीएल और दूसरे टूर्नामेंट में उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे उनकी प्राकृतिक क्षमता साफ नजर आती है. उन्होंने जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों का सामना किया और ऐसा लगा कि किसी भी चीज का उन पर दबाव नहीं है. वह असाधारण टैलेंट हैं 

सिर्फ डेब्यू कराने के लिए किसी को बाहर नहीं करेंगे
हालांकि कोटक ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्रतिभा के आधार पर तुरंत डेब्यू की गारंटी नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर करेंगे. कोटक ने कहा- कप्तान और हेड कोच टीम तय करेंगे.

Advertisement

अगर वैभव खेलते हैं तो बहुत अच्छी बात है, अगर नहीं खेलते तब भी अच्छी बात है क्योंकि वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं. उन्हें उनका मौका जरूर मिलेगा. लेकिन सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जा सकता, जो पहले से रन बना रहा है. 

कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट किसी ऐसे खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं करना चाहता जिसने अपनी जगह प्रदर्शन के दम पर बनाई है. उनके मुताबिक किसी नए खिलाड़ी को मौका देने और पहले से अच्छा खेल रहे खिलाड़ी के साथ न्याय करने के बीच बहुत बारीक संतुलन होता है.

वैभव को नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट
15 साल की उम्र में टीम इंडिया तक पहुंचने के बावजूद वैभव को कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी. कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट सिर्फ इतना चाहता है कि युवा बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में सहज महसूस करे और बिना किसी प्रेशर के अपने खेल को इंजॉय करो. 

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की अंडर-19 और इंडिया-ए स‍िस्टम से आने वाले खिलाड़ी पहले से ही भारतीय टीम की संस्कृति को समझते हैं, इसलिए उनके लिए सीनियर टीम में घुलना-मिलना आसान होता है.

गंभीर ने वैभव को क्या सलाह दी
कोटक ने बताया कि गौतम गंभीर ने भी वैभव को यही सलाह दी है कि वह खुद को अलग महसूस न करें. कोटक ने कहा- हमने उससे सिर्फ इतना कहा है कि इस एक्सपीर‍ियंस का आनंद लो. अगर कुछ पूछना है या किसी से बात करनी है तो खुलकर करो. गौतम भी उससे यही कह रहे थे कि इसे अपनी ही टीम समझो और बिना डर के खुद को व्यक्त करो. 

Advertisement

अब सबकी नजर भारत की प्लेइंग-11 पर टिकी है. अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं अगर उन्हें इंतजार करना पड़ता है तो टीम मैनेजमेंट का संदेश साफ है कि उनका समय जरूर आएगा, लेकिन सही वक्त पर.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »